पिहोवा 23 फरवरी हरियाणा के राज्य मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लगातार पांचवें बजट पेश करते हुए सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखा है। इससे प्रदेश के हर वर्ग को लाभ पहुंचेगा। राज्य मंत्री संदीप ने हरियाणा सरकार के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पिछले वर्ष आवंटित 1100 खेल नर्सरियों के अलावा वित्त वर्ष 2024-25 में 400 खेल नर्सरियां स्थापित करने की घोषणा मुख्यमंत्री द्वारा की गई है। इसके अलावा अगले वित्त वर्ष में मुक्केबाजी और कुश्ती में दो उच्च प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण केंद्र पानीपत व सोनीपत जिला में स्थापित किए जाएंगे। जो मुख्यमंत्री मनोहर लाल की खिलाडिय़ों के प्रति प्रेम भावना को दर्शाता है।
उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार का वर्ष 2024 25 के लिए 1,89,876. 61 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित है। जो वर्ष 2023 24 के 1,70,490.84 करोड़ रुपए के संशोधित अनुमानों से 11.37 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। सरकार ने अपने नागरिकों को राहत देने के लिए इस बार कोई नया टैक्स नहीं लगाया है।  जनता को सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पांच लाख से ज्यादा किसानों के कर्ज की ब्याज और पेनल्टी माफी की घोषणा की है। जो किसान 30 सितंबर 2023 तक का कर्ज 31 मई 2024 तक जमा कराते हैं उनका ब्याज और पेनल्टी माफ होगा। सीएम का यह कहना कि मैं किसान हूं, किसान का बेटा हूं। किसान के दर्द को समझता हूं। यह अपने आप में बड़ी बात है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋण न चुकाने वाले किसान जिनकी संख्या 5 लाख 47 हजार है। जिनका ऋण भुगतान जो किसान 30 सितंबर 2023 तक का कर्ज 31 मई 2024 तक जमा कराते हैं। उनका ब्याज और पेनल्टी माफ होगा। राज्य मंत्री संदीप ने बजट को सभी वर्गों के हित में बताते हुए मुख्यमंत्री की सराहना की है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *