हरियाणा के सभी संगठन एक मंच पर इकट्ठा होकर लड़ेंगे लड़ाई : गुरनाम चढूनी

डॉ. राजेश वधवा

कुरुक्षेत्र। हरियाणा के किसान संगठनों और खाप प्रतिनिधियों ने कुरुक्षेत्र के पुरुषोत्तमपुरा बाग में महापंचायत आयोजित करके एकजुट होकर किसानों की लड़ाई लड़ने का फैसला लिया है। आंदोलन की रणनीति का खुलासा पंजाब के किसान प्रतिनिधियों तथा केंद्रीय मंत्रियों के बीच होने वाली वार्ता के पश्चात सोमवार शाम को किया जाएगा। सुरेंद्र लितानी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि  हरियाणा के सभी संगठन एकजुट होकर गुरनाम सिंह चढूनी के नेतृत्व में देश के किसानों की लड़ाई लड़ेंगे। एक अन्य प्रस्ताव पारित करके दिल्ली के किसानों बातचीत की जाएगी और इसके लिए चार सदस्य कमेटी का गठन किया गया । उपरोक्त जानकारी देते हुए भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने बताया कि सोमवार को सभी प्रतिनिधियों से संपर्क करके आंदोलन की रणनीति का निर्णय लिया जाएगा।  चढूनी ने बताया कि दिल्ली के किसानों को  जोड़ने के लिए उनसे संपर्क किया जाएगा और जहां तक दिल्ली में ट्रैक्टर लेकर जाने की बात है सरकार द्वारा अनेक बाधाएं खड़ी की गई है। इसलिए दिल्ली में रहने वाले किसानों से कहा जाएगा कि वह अपने-अपने ट्रैक्टर निकाल कर दिल्ली की सड़कों पर आए। किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने दिल्ली ट्रैक्टर ले जाने के सवाल पर कहा कि  जिसके पास जो वाहन होता है वह उसी से जाता है। किसानों को अपने साथ खाना, रहने का सामान भी ले जाना है इसलिए किसान ट्रैक्टरों पर दिल्ली जाना चाहते हैं लेकिन सरकार पता नहीं क्यों ट्रैक्टरों से डरी हुई है।
बॉक्स
ईवीएम के खिलाफ भी लड़ेंगे किसान
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया की 22 जनवरी को देशभर के वकीलों द्वारा ईवीएम मशीन पर पाबंदी की मांग को लेकर किए जा रहे आंदोलन का समर्थन भी हरियाणा के सभी संगठन करेंगे। गुरनाम सिंह चढूनी ने बताया कि वार्ता का परिणाम केंद्र सरकार के रवैया पर निर्भर करता है। एमएसपी की कानूनी गारंटी से कम किसानों को कुछ भी मंजूर नहीं है। बैठक में एक दर्जन से अधिक किसान संगठनों व खाप प्रतिनिधियों ने भाग लिया व अपने विचार रखें। सभी की एक राय थी कि पंजाब के किसानों द्वारा शुरू किए गए आंदोलन के समर्थन में हरियाणा के किसानों को भी एकजुट होकर संघर्ष करना चाहिए। सर्व खाप पंचायत राष्ट्रीय आॅर्डिनेटर ओमप्रकाश धनखड़  ने कहा कि किसानो के इस आंदोलन में खाप पूरा सहयोग करेंगी।
बॉक्स
बैठक में ये रहे मौजूद
इस बैठक में सर्वखाप के राष्ट्रीय आर्डिनेटर ओमप्रकाश धनखड़, भाकियू गुरनाम चढूनी ग्रुप महिला प्रदेश अध्यक्ष सुमन हुड्डा, ओम प्रकाश संघा  पगड़ी संभाल जट्टा संगठन के प्रधान, सरदार गुरमीत सिंह सीवन, वीरेंद्र हुड्डा राष्ट्रीय अध्यक्ष टोल हटाओ संघर्ष समिति, बलजीत सिंह जैनपुर प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मजदूर संगठन, जोगिंदर सिंह बारना, त्रिलोचन सिंह जिला प्रधान कुरुक्षेत्र किसान मजदूर संगठन, दीदार सिंह नलवी, गुरनाम सिंह जब्बर किसान समाज संगठन, मनोज सहरावत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ग्राम स्वराज किसान मोर्चा सहित अनेक प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखें और एकजुट होकर किसानों के लिए संघर्ष करने का निर्णय लिया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *