रेवाड़ी में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी का जोरदार स्वागत किया गया तो वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन किया। जिसको लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने ममता बनर्जी का पुतला फूंका। भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय में एकत्रित होकर ममता बनर्जी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला जलाया। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष डॉ कविता गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंक कर रोष जताया। इस अवसर पर रेवाड़ी पहुंची बीजेपी की महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी और जिला अध्यक्ष डॉक्टर कविता गुप्ता ने कहा कि पश्चिम बंगाल में महिलाओं के साथ जघन्य अपराध हो रहे हैं। भाजपा  पश्चिम बंगाल सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए ममता बनर्जी की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। इस अवसर पर रेवाड़ी पहुंचने पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी का भाजपा जिला महिला मोर्चा की ओर से गुलदस्ता देकर जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी ने भाजपा जिला कार्यालय में महिला मोर्चा की बैठक ली और 16 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकसित भारत विकसित हरियाणा संकल्प रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष डॉक्टर कविता गुप्ता ने भी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कड़ी शब्दों में निंदा करते हुए 16 फरवरी की पीएम मोदी की रैली को सफल बनाने के लिए अधिक महिलाओं के पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल भारत के ही नहीं अपितु विश्व के लोकप्रिय नेता बन चुके हैं उनकी एक झलक पाने के लिए हर एक कार्यकर्ता और जनता बेताब है इसलिए माजरा एम्स के उद्घाटन अवसर पर आयोजित इस रैली में भारी संख्या में लोगों की भीड़ मोदी को देखने और सुनने के लिए पहुंचेगी। इस मौके पर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष डॉ कविता गुप्ता, पूर्व जिला पार्षद नीतू चौधरी, कृपा जैमिनी, चांदनी चांदना,  कुमारी गीता सहित अनेक गणमान्य महिला नेता उपस्थित रही।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *