अंबाला कैंट- 6 फरवरी ,2024
सोहनलाल डीएवी महाविद्यालय में हवन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जीएमएन कॉलेज के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए तृतीय स्थान हासिल कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ रोहित दत्त ने विजेता प्रतिभागियों का कॉलेज प्रांगण में पहुंचने पर स्वागत किया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने संस्कृत विभागाध्यक्ष प्रियंका बालदिया को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी। इस प्रतियोगिता में जीएमएन कॉलेज की आक्षी, विदुषी,मोना एवं मनोरमा ने तृतीय स्थान हासिल किया ।संस्कृत की विभागाध्यक्ष प्रियंका बालदिया ने बताया कि इस प्रतियोगिता में आर्य समाज के अनुसार वैदिक यज्ञ किया गया ,जिसमे विद्यार्थियों को वैदिक रीति के अनुसार यज्ञ करने की, यज्ञ जीवन जीने की बातों को बताया गया। यज्ञ शब्द का अर्थ है -दान देना अर्थात अग्नि मे घी का दान। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान ,यज्ञ के धुएं से संपूर्ण वातावरण प्रभुमय हो गया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से विद्यार्थियों में सनातन धर्म के प्रति  निष्ठा एवं ज्ञान की  वृद्धि होती है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *