कुरुक्षेत्र 31 जनवरी हरियाणा सिक्ख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता कंवलजीत सिंह अजराना ने कहा कि प्रदेश के इतिहास में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने सिक्ख समाज के लिए ऐतिहासिक और यादगार कार्य किए है। इस सरकार ने अलग-अलग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बनाने के साथ-साथ अब पिपली में सिक्ख गुरुओं की निशानियों को सहेजने के लिए लगभग 6 एकड़ भूमि सिक्ख संग्रहालय बनाने के लिए दी है। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार में पहली बार एक छत के नीचे पूरे प्रदेश के सिक्ख समाज प्रबुद्घ लोगों को पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में एकत्रित करके मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने साबित कर दिया है कि वे सिक्ख समाज के प्रति कितना सम्मान रखते है।
प्रदेश प्रवक्ता कंवलजीत सिंह अजराना कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार में सिक्ख समाज के लोगों के साथ बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के साहिबजादों के बलिदान दिवस को बाल वीर दिवस के रुप में मनाने का एक ऐतिहासिक फैसला लिया। इस फैसले की पूरी दुनिया में प्रशंसा की जा रही है। इसी तरह हरियाणा में सिक्ख गुरुओं के प्रकाश पर्व को सरकारी तौर पर मनाकर सिख समाज को मान-सम्मान देने का काम किया है। प्रदेश में सिक्ख समाज के लिए अगर कोई हितैषी मुख्यमंत्री है तो वह मुख्यमंत्री मनोहर लाल है। उन्होंने इस पुस्तक के लेखक डा. प्रभलीन सिंह को भी बधाई दी और कहा कि डा. प्रभलीन सिंह ने एक सेवादार बनकर इस पुस्तक को लिखा है तथा सिक्ख गुरुओं के इतिहास पर शोध कार्य किया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है और सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास के सिद्धांत पर प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की पारदर्शी सोच के कारण महापुरुषों की जयंती राज्य स्तर पर मनाई जा रही है और मुख्यमंत्री की सोच है कि अंत्योदय की भावना से पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा में लाया जा सके और उसको विकास कार्यों का लाभ मिल सके।
उन्होंने कहा कि हरियाणा के सिक्खों की सेवा में खट्टर नामक पुस्तक के विमोचन में प्रदेश के सभी जिलों से सिक्ख समुदाय के लोगों ने भाग लेकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया है। उन्होंने कहा कि सिक्ख परंपराओं के सम्मान में पिपली के नजदीक भव्य स्मारक बनाने की घोषणा जो मुख्यमंत्री ने की है, वह ऐतिहासिक है। कुरुक्षेत्र एक धार्मिक नगरी है, यहां पर दूर-दूर से श्रद्धालु और पर्यटक रोजाना हजारों की संख्या में आते है। देश के 75 सालों के इतिहास में इतना विकास कार्य हरियाणा प्रदेश में कभी नहीं हुआ है, जितना मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में पिछले 9 साल में हुआ है। उन्होंने सिक्खों की सेवा के लिए प्रदेश में किए जा रहे कार्यों के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार प्रकट किया और विकास कार्यों की प्रशंसा भी की है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *