शाहबाद 25 जनवरी पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति का विकास ही केंद्र और प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वर्तमान सरकार की सोच है कि वंचित पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाते हुए उसे समाज की मुख्यधारा में लाना है। सभी नागरिक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी वीरवार को शाहबाद के वार्ड-8 हुडा सामुदायिक केंद्र में विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में सभी जगहों पर समान रूप से विकास कार्यो को करवाने का काम किया जा रहा है। आज देश व प्रदेश निरंतर उन्नति के पथ की ओर अग्रसर हो रहा है। सरकार ने हर वर्ग के लिये चाहे वह किसान हो, मजदूर, महिलाएं हों, व्यापारी हो, कामगार हो, के लिये कल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित करके उन्हें धरातल पर लागू किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को वर्ष 2047 तक विकसित  राष्ट्र  बनाने का जो संकल्प लिया है, उस संकल्प को पूरा करने के लिए आमजन की भागेदारी बेहद आवश्यक है। आजादी के जब 100 वर्ष पूरे होंगे तो हम भी विकसित राष्ट्र की सूची में शामिल हों। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो यह सपना संजोया है, उस सपने को हमने पूरा करना है।
उन्होंने कहा कि पहली ऐसी सरकार है जो लोगों की समस्याओं को ढूंढकर, उनके घर द्वार पर आकर उनका निवारण करने का काम कर रही है। जन संवाद यात्रा के तहत यहां पर विभागों द्वारा स्टालों के माध्यम से लोगों को विभाग द्वारा जो योजनाएं क्रियान्वित की गई है उस बारे लोगों को जानकारी दी जा रही है। जिसमें आयुष्मान कार्ड, चिरायु कार्ड, वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, कृषि विभाग से सम्बन्धित योजनाएं व अन्य योजनाएं शामिल हैं। विकसित भारत जन संकल्प यात्रा में जहां लोगों को योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ दिलवाने का काम किया जा रहा है वहीं लोगों की पेंशन से संबंधित समस्या, परिवार पहचान पत्र से सम्बन्धित समस्या या अन्य कोई भी समस्या है उस बारे जानकर अधिकारियों द्वारा उन समस्याओं का निवारण भी किया जा रहा है। इस मौके पर बीबी करतार कौर, कर्ण राज सिंह तुर, मुल्ख राज गुंबर, नगर पालिका शाहबाद चेयरमैन गुलशन क्वात्रा, अमित सिंगल, विजय कलसी आदि मौजूद थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *