शाहबाद 24 जनवरी पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा अब तक की सबसे बड़ी आउटरीच पहलों में से एक है। देश के हर नागरिक को मोदी की गारंटी वाली गाड़ी पर विश्वास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के कार्यकाल में जहां गरीबों का कल्याण हुआ है, वहीं देश का मान-सम्मान भी बढ़ा है।
पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी बुधवार को शाहबाद के वार्ड-2 एमसी कमेटी कार्यालय मोहल्ला सत्या नगर में विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद कार्यक्रम में नागरिकों से सीधा संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार सेवा भाव से काम कर रही है। समाज के सबसे कमजोर और हाशिए पर रहने वाले वर्गों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए केंद्र सरकार द्वारा पिछले लगभग 10 वर्षों में शुरू की गई प्रमुख योजनाओं को शत-प्रतिशत अंतिम छोर तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।  विकसित भारत संकल्प यात्रा अब तक की सबसे बड़ी आउटरीच पहलों में से एक है, जिसका लक्ष्य 25 जनवरी 2024 तक देश के हर जिले को छूते हुए प्रत्येक ग्राम पंचायतों और प्रत्येक शहरी स्थानीय निकाय को कवर करना है।
उन्होंने कहा कि पहली ऐसी सरकार है जो लोगों की समस्याओं को ढूंढकर, उनके घर द्वार पर आकर उनका निवारण करने का काम कर रही है। जन संवाद यात्रा के तहत यहां पर विभागों द्वारा स्टालों के माध्यम से लोगों को विभाग द्वारा जो योजनाएं क्रियान्वित की गई है उस बारे लोगों को जानकारी दी जा रही है। जिसमें आयुष्मान कार्ड, चिरायु कार्ड, वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, कृषि विभाग से सम्बन्धित योजनाएं व अन्य योजनाएं शामिल हैं। संकल्प यात्रा में जहां लोगों को योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ दिलवाने का काम किया जा रहा है वहीं लोगों की पेंशन से सम्बन्धित समस्या, परिवार पहचान पत्र से सम्बन्धित समस्या या अन्य कोई भी समस्या है उस बारे जानकर अधिकारियों द्वारा उन समस्याओं का निवारण भी किया जा रहा है।
उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर एवं विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों, प्रगतिशील किसानों व पशुपालकों तथा क्षेत्र के अन्य गणमान्य नागरिकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने नागरिकों से संवाद करते हुए उनकी परिवार पहचान पत्र, वृद्धावस्था पेंशन सहित अन्य शिकायतें व समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही शिकायतों व समस्याओं का त्वरित समाधान कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम पुलकित मल्होत्रा, नगर पालिका शाहबाद के चेयरमैन गुलशन क्वात्रा, सचिव बंबूल सिंह, करण राज तुर, मुलख राज गुम्बर, अमित, पंडित टेक चंद शर्मा, निशा ठुकराल, भावना सेठी, मोना धवन, अमित अग्रवाल, त्रिलोचन हांडा आदि मौजूद थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *