काॅलेज की स्वर्ण जयंती के अवसर पर काॅलेज परिसर में कीर्तन और लंगर व भण्डारा का आयोजन किया किया।
शिक्षा हमें अंधेरे से प्रकाश की ओर ले जाती है – डाॅ. रेनू फुलिया
लाडवा, 24 जनवरी

इन्दिरा गाँधी नेशनल काॅलेज, लाडवा में काॅलेज स्थापना वर्ष के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय श्री अखण्ड पाठ साहिब जी का सफल समापन हुआ। श्री अखण्ड पाठ साहिब जी के भोग के उपरांत कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता काॅलेज प्रबंधकसमिति के प्रधान पवन गर्ग ने की। आज के इस ऐतिहासिक दिन पर डाॅ. (श्रीमती) रेनू फुलिया, आई.ए.एस, माननीय कमिश्नर, अम्बाला व करनाल मंडल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर काॅलेज प्रांगण में कीर्तन और लंगर व भण्डारा का आयोजन भी किया गया। डाॅ. रेनू फुलिया, कमिश्नर द्वारा काॅलेज स्थापना की स्वर्ण जयंती के अवसर पर काॅलेज में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर काॅलेज के पूर्व छात्रों का मिलन समारोह भी आयोजित किया गया। समारोह में पूर्व और वर्तमान विद्यार्थियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
सर्वप्रथम मुख्यातिथि डाॅ. रेनू फुलिया कमिश्नर, काॅलेज प्रबंधकसमिति के प्रधान, अन्य प्रबंधकसमिति के सदस्यों, प्राचार्य, शिक्षक एवं गैर-शिक्षक वर्ग ने संस्थापक प्रधान स्व. श्री ओम प्रकाश जी गर्ग की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।
काॅलेज प्रबंधकसमिति के प्रधान पवन गर्ग, उप-प्रधान स. मनदीप सिंह तूर, कोषाध्यक्ष विकास सिंघल, अन्य प्रबंधकसमिति के गणमान्य सदस्यों और प्राचार्य ने मुख्यातिथि कमिश्नर साहिबा का काॅलेज परिसर में पहुँचने के लिए हार्दिक अभिनंदन एवं धन्यवाद किया। काॅलेज एन.सी.सी. यूनिट द्वारा मुख्यातिथि का स्वागत और सैल्यूट किया गया।
ज्ञान की देवी माँ सरस्वती को पुष्प अर्पित कर और उनके समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
मुख्यातिथि डाॅ. (श्रीमती) रेनू फुलिया, कमिश्नर, अम्बाला व करनाल मंडल ने काॅलेज प्रबंधकसमिति के सभी पदाधिकारियों, स्टाफ, पूर्व और वत्र्तमान विद्यार्थियों को काॅलेज स्थापना दिवस की स्वर्ण जयंती के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। स्वर्ण जयंती का यह ऐतिहासिक पल काॅलेज से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति के लिए बहुत ही गौरवमयी होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा का महत्त्व बताते हुए कहा कि शिक्षा हमें अंधेरे से प्रकाश की ओर ले जाती है। शिक्षा को सफलता के सुनहरें द्वार खोलने की कुंजी बताते हुए कहा कि हम जितना अधिक संघर्ष करेंगे, जीत उतनी ही शानदार मिलेगी। उन्होंने विद्यार्थियों के समक्ष अपने विद्यार्थीजीवन से जुड़े कुछ अनुभवों को सांझा किया। उन्होंने काॅलेज में पढ़ रही छात्राओं को बालिका दिवस की भी बहुत-बहुत बधाई दी।
मुख्यातिथि कमिश्नर महोदया ने काॅलेज के संस्थापक प्रधान श्री ओम प्रकाश जी गर्ग और उनके सहयोगी शिक्षा प्रेमी साथियों, धनौरावासियों को नमन करते हुए कहा कि उस समय उनके द्वारा लगाया गया यह पौधा आज विशाल वृक्ष के रूप में दिखाई दे रहा है जो शिक्षा देकर सभी को लाभान्वित कर रहा है। पवन गर्ग के नेतृत्व में न केवल यह काॅलेज बल्कि संजय गाँधी मैमोरियल पब्लिक स्कूल लाडवा, संजय गाँधी ओमप्रकाश गर्ग मैमोरियल पब्लिक स्कूल बाबैन भी शिक्षा के क्षेत्र में विषेष योगदान दे रहे हैं- इसके लिए मैं पवन गर्ग जी एवं उनकी टीम को बधाई देती हूँ।
महाविद्यालय प्रबंधकसमिति के प्रधान पवन गर्ग ने कहा कि यह महाविद्यालय उनके पिता स्व. श्री ओम प्रकाश जी गर्ग की दूरगामी सोच एवं अथक परिश्रम के कारण बन पाया। प्रधान ने आज के इस अवसर पर विशेषतौर से स्वामी श्री श्री 108 तुलसीनंद जी महाराज को भी याद किया। उन्होंने संस्थापक सदस्यों, धनौरावासियों और शिक्षा प्रमियों को भी याद कर नमन किया।
गर्ग ने कहा कि यहाँ प्रत्येक जाति तथा धर्म के विद्यार्थी बिना किसी भेदभाव के प्रवेश पाते हैं। काॅलेज का उद्देश्य सामान्य विद्यार्थी के राष्ट्रीय चरित्र का विकास करना तथा उसे देश और समाज के प्रति उत्तरदायित्व का बोध करवाना है। हमारा महाविद्यालय शिक्षा के प्रत्येक क्षेत्र-पाठ्य एवं पाठ्येतर में अग्रणी रहा है। उन्होंने बताया कि काॅलेज की स्थापना के बाद स्व. श्री ओम प्रकाश गर्ग ने लाडवा में अंग्रेजी माध्यम वाले संजय गाँधी मैमोरियल पब्लिक स्कूल की स्थापना भी करवाई। प्रधान ने बताया कि उन्हें बहुत हर्ष होता है जब उन्हें कोई विद्यार्थी मिलता है और कहता कि वे हमारें काॅलेज या स्कूल से पढ़े है। यहाँ से पढ़े हुए अनेक विद्यार्थी विभिन्न विषयों में स्नातकोत्तर होकर विभिन्न विशिष्ट पदों पर कार्यरत हैं।
महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. कुशल पाल ने मुख्यातिथि डाॅ. रेनू फुलिया का धन्यवाद करते हुए कहा कि वर्तमान समय में स्व. श्री ओम प्रकाश गर्ग जी के सुपुत्र पवन गर्ग जी प्रधान पद पर आसीन है। पवन भी अपने पिता की तरह शिक्षा प्रेमी है। उन्होंने अपने पिता जी द्वारा लगाएं गए शिक्षा रूपी पौधे में एक और पौधा संजय गाँधी ओम प्रकाश मैमोरियल पब्लिक स्कूल, सूजरा-बाबैन ओर लगा दिया। गत वर्ष 2023 को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद् द्वारा काॅलेज को गुणवत्ता प्रदान करने के लिए ‘ए’ ग्रेड मिला।
इस अवसर पर कुरुक्षेत्र लोकसभा के माननीय सांसद नायब सिंह सैनी के प्रतिनिधि के तौर पर लाडवा के पूर्व विधायक डाॅ. पवन सैनी आए और उन्होंने सांसद महोदय की तरफ से पाँच लाख रूपये की अनुदान राशी काॅलेज के विकास कार्यों हेतु देने की घोषणा की। उन्होंने स्वर्ण जयंती के अवसर पर सम्पूर्ण काॅलेज परिवार को हार्दिक बधाई दी।
काॅलेज परिसर में कीर्तन पश्चात् लंगर व भण्डारा का आयोजन भी किया गया। भण्डारा का प्रसाद लेने के लिए काॅलेज के विद्यार्थियों सहित आस-पास के इलाकों से आए गणमान्य व्यक्तियों ने भी प्रसाद ग्रहण किया।
काॅलेज प्रधान, प्रबंधकसमिति के सदस्यों एवं प्राचार्य ने आज के समारोह के मुख्यातिथि को स्मृतिचिह्न भेंट किया।
मुख्यातिथि द्वारा काॅलेज से सेवानिवृत्त शिक्षकों व गैर-शिक्षकों को सम्मानित किया गया, जो काॅलेज के विकास के लिए अपना पूर्ण सहयोग देते रहे।
स्वर्ण जयंती के अवसर पर पूर्व छात्र मिलन समारोह भी आयोजित किया गया। इस समारोह में काॅलेज स्थापना दिवस के समय से गत वर्ष स्नात्तक हुए, वे सभी विद्यार्थी शामिल हुए। उन्होंने वत्र्तमान विद्यार्थियों के समक्ष अपने अनुभव सांझा किए और अपने शिक्षकों की भुरी-भुरी प्रशंसा करते हुए नतमस्तक प्रणाम किया। मंच का सफल संचालन डाॅ. नीरू बाला और डाॅ. सुरेन्द्र कुमार ने बाखूबी निभाया।
इस अवसर पर नसीब कुमार एस.डी.एम. लाडवा, रेखा गर्ग, कैलाश सैनी ओ.एस.डी. टू. एम.पी., स. मनदीप सिंह तूर उप-प्रधान, स. जितेन्द्र सिंह गिल, निदेशक हरियाणा बीज निगम, रविन्द्र बंसल, गौरव कंसल, सुनील कुमार गर्ग, रोहित गर्ग, स. हरप्रीत सिंह चीमा, स. सतिन्द्र सिंह, एडवोकेट गुरतेज सिंह सेखों, बाबू राम पूर्व सरपंच, बलराम पूर्व सरपंच, सुरजीत पूर्व सरपंच, राजकुमार, डाॅ. गणेश दत्त शर्मा, शमशेर मलिक, जंग बहादुर गर्ग, डाॅ. रीशी पाल प्राचार्य, तरसेम सिंह, डाॅ. एन.के.नागपाल पूर्व प्राचार्य, डाॅ. हरि प्रकाश शर्मा पूर्व प्राचार्य, प्रो. रोशन लाल गोयल, प्रो. पी.एन. गुप्ता, प्रो. पुष्पा अग्रवाल, डाॅ. रविश कुमार चैहान, राम निवास बंसल, नीशा रानी, शमशेर सिंह, राम स्वरूप, डाॅ. विक्रम कुमार, धर्मेन्द्र खेड़ा स्कूल प्राचार्य, योगिता आहलूवालिया स्कूल प्राचार्या, सुरेन्द्र कुमार गर्ग, जोगीन्द्र चैहान, राम चंद्र, माम चंद, बालकिशन, शिव कुमार, रतन सिंह, स. जसप्रीत सिंह, स. गुरमीत सिंह, जय राम सैनी, डाॅ. अरविन्द गर्ग, डाॅ. सुभाष चंद अरोड़ा, रामेष्वर, एडवोकेट मनोज वशिष्ठ, सौरभ गगैन, कमलकांत शर्मा आदि मौजूद रहे।