राम भक्तों के साथ शोभायात्रा में राज्य मंत्री ने ध्वज लेकर की अगुवाई, 15 लाख की लागत से जल्द बनाकर तैयार होगा महर्षि वाल्मीकि प्रवेश द्वार, श्री दक्षिणा काली पीठ में अयोध्या राम मंदिर आंदोलन के कार सेवकों को किया सम्मानित
पिहोवा 22 जनवरी अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल रहा। इस दौरान राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह ने भी क्षेत्र को महर्षि वाल्मीकि द्वारा की सौगात देते हुए इस कार्य का शिलान्यास किया। राज्य मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि वाल्मिकी कॉलोनी के मोड पर लगभग 15 लाख रुपए की लागत से यह द्वार बनकर तैयार होगा।
उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम आ रहे हैं तो ऐसे में हम सब का दायित्व बनता है कि महर्षि वाल्मीकि जी जो रामायण के रचयिता हैं। उनको समर्पित एक सौगात दी जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राम मंदिर स्वप्न को साकार होते देख यहां के लोगों के लिए भी भव्य एवं आधुनिक तरीके से महर्षि वाल्मीकि गेट बनाया जाएगा। इस मौके पर 36 बिरादरी समाज की ओर से राज्य मंत्री का जोरदार अभिनंदन किया गया। इस दौरान राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह ने अयोध्या में हुए भगवान श्रीराम मंदिर के भव्य कार्यक्रम को लेकर भी विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। मेन चौक पर राज्य मंत्री ने सैकड़ों राम भक्तों के साथ प्रधानमंत्री के लाइव कार्यक्रम को देखा। इसके बाद विशाल शोभायात्रा निकाली गई।
राज्य मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 वर्षों से प्रतीक्षा कर रहे करोड़ों देशवासियों को एक सौभाग्यशाली पाल दिया है। जिस दिन को देखने के लिए हजारों राम भक्तों ने अपनी कुर्बानी दी आज वह दिन आया है। ऐसे में दीपावली से भी बेहतर तरीके से आज पूरा दिन पूरी रात इस पर्व को मनाएं। उन्होंने श्री दक्षिणा काली पीठ में महंत बंसी पुरी एवं महंत भीमपुरी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर 1991 व 92 के दौरान मंदिर आंदोलन में योगदान देने वाले कर सेवकों एवं उनके परिवारों को भी सम्मानित किया। इस मौके पर उनके साथ नगर पालिका प्रधान आशीष चक्रपाणि, मंडल अध्यक्ष राकेश पुरोहित, जगदीश तनेजा, साधू सिंह मंडल प्रधान, चिरंजीव गर्ग मंडल प्रधान एवं अन्य पदाधिकारी एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *