मद्रास इंजीनियरिंग ग्रुप एवं केंद्र बेंगलुरु में 5 से 8 फरवरी 2024 तक होगा ट्रायल
कुरुक्षेत्र 22 जनवरी भारतीय सेना ने मद्रास इंजीनियरिंग ग्रुप एवं केंद्र बेंगलुरु में 8 से 14 आयु वर्ग के मुक्केबाजी, हॉकी, नौकायन एवं स्विमिंग खेलों में आर्मी बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी में भर्ती के लिए 5 से 8 फरवरी, 2024 तक आवेदन आमंत्रित किए हैं। हरियाणा सरकार के एक प्रवक्ता ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि दो आयु वर्ग श्रेणियों में ट्रायल होगा। पहली श्रेणी में खिलाड़ी की आयु 5 फरवरी 2010 व 5 फरवरी 2016 के बीच होनी चाहिए तथा वह तीसरी कक्षा उत्तीर्ण हो। दूसरी श्रेणी में खिलाड़ी की आयु 5 फरवरी, 2008 व 4 फरवरी, 2010 के बीच होनी चाहिए तथा वह कम से कम आठवीं कक्षा उत्तीर्ण हो और उन्हें उक्त खेलों में राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में कोई पदक जीता हो।
उन्होंने कहा कि 8 आयु वर्ग के लिए न्यूनतम शारीरिक ऊंचाई 134 सेमी व वजन 29 किलोग्राम, 9 आयु वर्ग के लिए न्यूनतम शारीरिक ऊंचाई 139 सेमी व वजन 31 किलोग्राम, 10 आयु वर्ग के लिए न्यूनतम शारीरिक ऊंचाई 143 सेमी व वजन 34 किलोग्राम, 11 आयु वर्ग के लिए न्यूनतम शारीरिक ऊंचाई 150 सेमी व वजन 37 किलोग्राम, 12 आयु वर्ग के लिए न्यूनतम शारीरिक ऊंचाई 153 सेमी व वजन 40 किलोग्राम, 13 आयु वर्ग के लिए न्यूनतम शारीरिक ऊंचाई 155 सेमी व वजन 42 किलोग्राम तथा 14 आयु वर्ग के लिए न्यूनतम शारीरिक ऊंचाई 160 सेमी व वजन 47 किलोग्राम होना चाहिए। पंजीकरण केंद्रीय विद्यालय मद्रास इंजीनियरिंग ग्रुप एवं केंद्र बेंगलुरु के खेल परिसर में 5 फरवरी 2024 से प्रात: 6 बजे शुरू होगा।
उन्होंने बताया कि स्विमिंग के लिए 95673-45347, मुक्केबाजी के लिए 78927-66021, नौकायन के लिए 70193-97105 तथा हॉकी के लिए 72047-93183 पर सम्पर्क किया जा सकता है। भारतीय खेल प्राधिकरण तथा भारतीय सेना के बीच एक संयुक्त समझौता ज्ञापन है जो कम आयु वर्ग के उभरते खिलाडिय़ों को तराशकर भविष्य की अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। मेडिकल जांच सेना अस्पताल में की जाएगी।  खिलाड़ी के शरीर के किसी भी भाग पर टैटू नहीं होना चाहिए। चयन के बाद खिलाडिय़ों की रहने, खाने तथा चौथी से दसवीं तक की शिक्षा मुफ्त होगी। दसवीं के बाद 17 वर्ष 6 महीने की आयु पूरा होने पर सभी खिलाडिय़ों को आर्मी बॉयज स्पोट्र्स कंपनी में भर्ती किया जायेगा और उन्हें भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में भर्ती होने की अनुमति दी जाएगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *