अम्बाला, 15 जनवरी
अम्बाला शहर विधानसभा क्षेत्र में विकसित भारत संकल्प यात्रा लोगों के लिये खुशहाली लेकर आई है। विधायक असीम गोयल ने इस विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से 72 गांवों को कवर करते हुए हजारों ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और ग्रामीणों की मौके पर ही समस्याओं को लेकर सम्बन्धित अधिकारियों को इन समस्याओं का निवारण करने के निर्देश दिये हैं। सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा इन शिकायतों का निवारण करने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विधायक असीम गोयल ने बताया कि अम्बाला शहर विधानसभा क्षेत्र के तहत उन्होंने गांव डेलू माजरा से विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरूआत की है। मुख्यमंत्री हरियाणा श्री मनोहर लाल ने इस यात्रा के साथ जनसंवाद कार्यक्रम को जोडकऱ एक अनूठी पहल की है। जनसंवाद कार्यक्रम को जोडऩे से ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद हुआ और उनकी व उनके गांव की जो भी समस्याएं थी, उनको भी जानने का मौका मिला। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को बारीकी से समझा है। इस दौरान ग्रामीणों की जो समस्याएं सामने आई, उनमें बिजली निगम, जनस्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग, स्वास्थ्य विभाग व अन्य विभाग शामिल हैं। सरकार ने घर-द्वार पर आकर लोगों की समस्याओं को सुनते हुए उनका निवारण करने का काम भी किया है।
विधायक असीम गोयल ने इस दौरान यह भी बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत करीबन 3000 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने का काम करते हुए उन्हें मौके पर ही आयुष्मान कार्ड वितरित किये गये। इसके साथ इन कार्यक्रमों के माध्यम से लगभग 10 हजार लोगों के स्वास्थ्य की जांच भी की गई। समाज कल्याण विभाग द्वारा लगभग 250 लोगों की पैंशन बनाने का काम किया गया और इन लाभार्थियों को भी मौके पर ही प्रमाण पत्र वितरित किये गये।
कार्यक्रमों के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा करीब 170 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई का कार्यक्रम करवाया गया व 150 बच्चों का अन्न परासन भी शुरू करवाया गया।
विधायक असीम गोयल ने इस मौके पर यह भी बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से जन-जन को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं बारे भी जानकारी दी गई और जो भी योग्य पात्र था, उसका मार्गदर्शन करते हुए उन्हें योजनाओं का लाभ दिलवाने का काम किया गया है।
अम्बाला शहर विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रमों के माध्यम से आधा दर्जन गांवों में विकास कार्यों की सौगात भी ग्रामीणों को मिली है, विशेषकर धुरकड़ा, उगाड़ा, कंगवाल, कुरबानपुर के साथ-साथ अन्य गांवों में विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया है। श्री गोयल ने यह भी कहा कि ग्रामीणों के साथ-साथ अन्य सभी को योजनाओं का लाभ सुगमता से मिले, इसके लिये वे प्रयासरत रहते हैं। सभी के सहयोग से विकास कार्यों के साथ-साथ अन्य जो भी कार्य या समस्याएं होती हैं, उनका निवारण भी बेहतर समन्वय के साथ किया जा रहा है। ग्रामीणों में भी इस कार्यक्रम को लेकर काफी खुशी देखी गई। ऐसा पहली बार हुआ है कि सरकार ने घर-द्वार पर आकर आमजन की समस्याओं को जानकर उनका निवारण करने का काम किया है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *