कुरुक्षेत्र। आम आदमी पार्टी को कुरुक्षेत्र में एक और झटका लगने जा रहा है। दरअसल कुरुक्षेत्र के हल्का थानेसर के सभी ब्लॉक अध्यक्षों सहित सर्कल इंचार्ज और ग्राम सचिवों ने पार्टी में अनदेखी का आरोप लगाते हुए पार्टी को संयुक्त रूप से पार्टी छोड़ने की घोषणा कर दी है। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के कुरुक्षेत्र जिलाध्यक्ष रहे जगबीर जोगनाखेड़ा ने पार्टी में अनदेखी व उच्च पदाधिकारियों की तानशाही के चलते पार्टी को अलविदा कह दिया था।
वही आज पार्टी को अलविदा कहने वाले राज्य सह सचिव, जिला संयुक्त सचिव, ब्लॉक अध्यक्ष, सर्कल इंचार्ज और ग्राम सचिवों का कहना है कि आम आदमी पार्टी की नीतियों पर भरोसा जताकर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती के लिए काम किया, लेकिन पार्टी की कथनी और करनी में अंतर है।  पार्टी में संगठन और सिस्टम नाम की कोई चीज नहीं है। उन्होंने पार्टी को मजबूत करने के लिए एक-एक कार्यकर्ताओं जोड़ा है। लेकिन पार्टी ने काम करने वालों को नजरअंदाज किया है। जिसके चलते कई पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जगबीर जोगनाखेड़ा के समर्थन में पार्टी छोड़ने का एलान किया है।
बॉक्स
 इस लोगों ने छोड़ी पार्टी
राज्य सह संयुक्त सचिव बीर सिंह शाहबाद, थानेसर ब्लॉक अध्यक्ष कृष्ण कुमार, सुखविंदर सिंह, जिला संयुक्त सचिव रजत पराशर, सर्कल इंचार्ज सोनू, विक्रम सिंह, सोहनपाल, कुलदीप सिंह, जिला मीडिया इंचार्ज कुलवंत सिंह बग्गा, ग्राम सचिव सचिन,गोल्डी, दीपक, अजय, अशोक, रजत, संजय, आमिर खान, मुकेश, सोनू हांडा व कार्यकर्ता लाभ सिंह, राकेश कश्यप ने पार्टी को छोड़ने का एलान कर दिया है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *