-युवा कार्यकर्ताओं में नजर आ रहा गजब का जोश और उत्साह- नायब सैनी

-अंबाला लोकसभा और चारों विधानसभाओं में खिलेगा कमल-नायब सैनी

अम्बाला/नारायणगढ़, 13 जनवरी।     भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी की टीम के सबसे युवा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा ने जिला अध्यक्ष नियुक्त किये जाने के बाद आज प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी का नारायणगढ़ उपमण्डल के गांव मिजापुर माजरा में उनके आवास पर पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान जिला अध्यक्ष मनदीप राणा के साथ अंबाला शहर के विधायक असीम गोयल और सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी के गांव मिर्जापुर पहुंचे जिला अध्यक्ष मनदीप राणा, विधायक असीम गोयल व सैंकड़ों कार्यकर्ता ढोल की थाप पर नाचते हुए और शीर्ष नेतृत्व के जिंदाबाद के नारे लगाते हुए प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी के निवास पर पहुंचे। जहां सबसे पहले नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मनदीप राणा ने प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी के चरण स्पर्श उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान मनदीप राणा ने प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी को पगड़ी पहनाकर व तलवार भेंट कर संगठन में जिला अंबाला की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। वहीं अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष मनदीप राणा को भी पगड़ी पहनाकर उनका भी स्वागत किया। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी ने मनदीप राणा के उज्ज्वल व सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं व बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज युवा जिस जोश, जुनून और मेहनत के साथ भारतीय जनता पार्टी में कार्य कर रहे हैं उस मेहनत का फल उन्हें जरूर मिलना चाहिए। प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि मनदीप राणा ऐसी मजबूती के साथ काम करेंगे जिससे अंबाला लोकसभा में और अंबाला की चारों विधानसभाओं में कमल खिलेगा और इसी मजबूती के साथ सभी कार्यकर्ता भी काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मनदीप राणा सभी कार्यकर्ताओं को एक साथ लेकर आगे बढऩे का कार्य करेंगे।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने भाजपा जिला प्रधान मनदीप राणा को नव दायित्व व लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाले लोकसभा तथा विधानसभा चुनाव में तीसरी बार भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए पूरी तत्परता और सक्रियता से सभी कार्यकर्ता जुट जाएं और गांव-गांव घर-घर भाजपा की नीतियों व सरकार के कार्यों की जानकारी दें जिससे की पात्र लोग उनका लाभ उठा सके।
इस मौके पर संजीव गोयल टोनी, सुंदर ढींगरा, पूर्व मेयर रमेश मल, मण्डल प्रधान रणदीप सिंह बांका सैनी, जसवीन्द्र सिंह बख्तुआ, प्रवीन धीमान, नायब सिंह सैनी रज्जूमाजरा, राजु मक्कड़, अशोक साहनी, गुरविन्द्र सिंह मानकपुर, दिनेश लदाणा, मनीष आनंद मन्नी, अनुभव अग्रवाल, गुरजंट सिंह, अनिल गुप्ता, सुरेन्द्र राणा बडी बस्सी के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *