पिहोवा 12 जनवरी – निर्वाचक पंजीयन अधिकारी, 14-पिहोवा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र एवं उपमंडल अधिकारी नागरिक पिहोवा सोनू राम ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के वोटर कार्ड में किसी प्रकार की त्रुटि है तो वे 22 जनवरी से पहले अपने वोटर कार्ड को दुरुस्त करवा सकते हैं। मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाना या नाट हटवाना व नाम तथा पते को दुरुस्त या बदलवाने के लिए मतदाता अपना आवेदन पत्र दर्ज करवा सकता है।
एसडीएम सोनू राम शुक्रवार को विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों व सम्बंधित विभागों के अधिकारियों की एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने सभी राजनीतिक पार्टियों से मतदान केंद्रों अथवा मतदाता सूची से सम्बंधित उनके सुझाव लिए। एसडीएम ने कहा कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की मतदान केंद्रों से सम्बंधित कोई समस्या है तो वे किसी भी समय प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सम्पर्क करके अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि उपमंडल पिहोवा में कुल 204 बूथ हैं। उन्होंने सम्बधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी मतदान केंद्र पर मतदाताओं को कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए। मतदान केंद्रों की बिल्डिंग में यदि मुरम्मत की आवश्यकता है तो वे समय रहते उन्हें रिपेयर करवाएं। इसके अतिरिक्त बूथ में रैम्प, पानी, सफाई सहित सभी सुविधाएं होनी चाहिए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण करके उनकी सम्पूर्ण जानकारी का एक सर्टिफिकेट कार्यालय में जमा करवाएंगे, जिसमें उस बिल्डिंग की हालत सहित सुविधाओं की सम्पूर्ण जानकारी दर्ज होगी। उन्होंने कहा कि 14-पिहोवा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रस्तावित हैं। इसके लिए अक्टूबर से लेकर जनवरी तक के बीच की अवधि में मतदाता सूची में सभी प्रकार के संशोधन कर लिए जाते हैं। इसलिए सभी प्रकार की तैयारियों को समय रहते पूरा किया जाए।
एसडीएम सोनू राम ने कहा कि कोई भी मतदान केंद्र किसी भी धार्मिक स्थल के 200 मीटर के दायरे में नहीं होना चाहिए। यदि कोई ऐसा मतदान केंद्र जो धार्मिक स्थल के 200 मीटर के दायरे में आता है, तो उनके लिए कोई और अन्य उचित स्थान की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी तक मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन ऑनलाईन भी किया जाएगा। उन्होंने राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों से कहा कि यदि उन्हें मतदान केंद्र के सम्बध में कोई प्रश्र अथवा सुझाव देने हैं तो वे सोमवार तक अपने सुझाव एसडीएम कार्यालय में दे सकते हैं। इसके पश्चात मंगलवार को बूथ की फाईनल सूची तथा स्थान निर्धारित कर लिए जाएंगे। बैठक में तहसीलदार प्रिंयका सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *