विधायक सुभाष सुधा व उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कार्यक्रम स्थल थीम पार्क का किया निरीक्षण, 12 जनवरी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल होंगे युवा महोत्सव के मुख्य अतिथि, अधिकारियों को दिए तैयारियां करने के निर्देश

कुरुक्षेत्र 10 जनवरी विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर 12 जनवरी को थीम पार्क में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राज्यस्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस राज्यस्तरीय युवा महोत्सव में मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि होंगे। इस राज्यस्तरीय युवा महोत्सव में प्रदेश भर से हजारों की संख्या में लोग शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए है।
विधायक सुभाष सुधा बुधवार को थीम पार्क में 12 जनवरी को होने वाले राज्य स्तरीय विवेकानंद युवा महोत्सव की तैयारियों को लेकर अधिकारियों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले विधायक सुभाष सुधा, उपायुक्त शांतनु शर्मा, एडीसी अखिल पिलानी, मुख्यमंत्री के ओएसडी हितेश यादव, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राहुल राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि बतान, डीएसपी सुभाष चंद्र ने थीम पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त शांतनु शर्मा ने अधिकारियों को पीने के पानी, शौचालय, टेंट, मंच की साज सज्जा, सुरक्षा व्यवस्था, एलईडी, साउंड सिस्टम सहित अन्य प्रबंध करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समय रहते सभी तैयारियां पूरी करने के आदेश भी दिए है।
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राज्य स्तरीय विवेकानंद युवा महोत्सव का आयोजन 12 जनवरी को थीम पार्क में किया जा रहा है। इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के हर जिले से लोग शिरकत करेंगे। इसके लिए बसों की व्यवस्था की जाएगी और कुरुक्षेत्र के साथ-साथ प्रत्येक जिले में कार्यकर्ताओं की डयूटियां लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी प्रासंगिक है और आने वाली पीढिय़ों का मार्गदर्शन करते रहेंगे। युवा पीढ़ी को स्वामी विवेकानंद के पदचिन्हों पर चलने एवं राष्टï्र निर्माण के लिए संकल्प लेने की जरुरत है। युवाओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन वाक्य के शब्दों उठो, जागो और तब तक नहीं रुको, जब तक लक्ष्य प्राप्त ना हो जाए, का अनुसरण करना चाहिए। इसी उद्देश्य को जहन में रखते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महान संतों और महापुरुषों के जयंती दिवस को सरकारी तौर पर मनाने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती को मनाया जा रहा है।
भाजपा के जिलाध्यक्ष रवि बतान ने कहा कि इस राज्यस्तरीय युवा महोत्सव को लेकर कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगा दी गई है और सभी कार्यकर्ता मेहनत और ईमानदारी के साथ काम करेंगे महोत्सव को सफल और यादगार बनाएंगे। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य साहिल सुधा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश पार्चा, उपाध्यक्ष सुशील राणा, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र, मंडल अध्यक्ष दीपक चौहान, मंडल अध्यक्ष हरीश अरोड़ा आदि उपस्थित थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *