कुरुक्षेत्र 9 जनवरी हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धियां प्राप्त करने वाली महिलाओं से राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक महिलाएं महिला एवं बाल विकास कार्यालय में 15 जनवरी 2024 तक अपने आवेदन जमा करवा सकती हैं।
महिला पुरस्कारों के तहत इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के लिए 1 लाख 50 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार के लिए 1 लाख रुपए व प्रशस्ति पत्र, बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार के लिए 1 लाख रुपए व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए 51 हजार व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को विभिन्न आठ श्रेणियां में 21-21 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। पहली श्रेणी में एएनएम, एमपीएचडब्ल्यू तथा नर्स शामिल है। दूसरी श्रेणी में महिला खिलाड़ी, तीसरी श्रेणी में साक्षर महिला समूह सदस्य, चौथी श्रेणी में राजकीय कर्मचारी, पांचवीं श्रेणी में सामाजिक कार्यकर्ता, छठी श्रेणी में महिला उद्यमी, सातवीं श्रेणी में स्त्री शक्ति पुरस्कार तथा आठवीं श्रेणी में आंगनबाड़ी कर्मी शामिल है।
उन्होंने कहा कि इन श्रेणियां में 21-21 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। अभ्यर्थी जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग कमरा नंबर 216 प्रथम तल पुराना लघु सचिवालय में अपना संपूर्ण बायोडाटा साथ आवेदन पत्र जमा करवा सकती है। इस संबंध में अन्य किसी जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस पर महिला एवं बाल विकास कार्यालय में आकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए डब्लूसीडीएचआरवाई.जीओवी.इन वेबसाइट पर विजिट करें।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *