कुरुक्षेत्र, 9 जनवरी। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विधि संकाय के 18 विद्यार्थियों का हरियाणा में सहायक जिला न्यायवादी के चयनित होने पर विधि संकाय सहित विश्वविद्यालय प्रांगण में खुशी का माहौल है।
मंगलवार को सभी चयनित सहायक जिला न्यायवादी विधि संकाय के अधिष्ठाता के मार्गदर्शन में प्रो. अमित लूदरी के मार्गदर्शन में विभाग के अध्यापकों के साथ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा से आशीर्वाद लेने पहुंचे। इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा भी मौजूद थे।
कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी चयनित विद्यार्थियों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है जो विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने सभी चयनित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विधि संकाय के चयनित विद्यार्थी न्याय के क्षेत्र में पूरी लगन व मेहनत से कार्य करें और समाज में लोगां को न्याय दिलवाने का कार्य करें।
विधि संस्थान के अधिष्ठाता प्रो. अमित लूदरी ने भी सभी चयनित सहायक जिला न्यावादियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी चयनित विद्यार्थियों ने बहुत लगन व मेहनत से सफलता प्राप्त की है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी विधि संकाय के विद्यार्थी न्याय के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे व सफलता प्राप्त करेंगे।
इस अवसर पर इंस्टिट्यूट ऑफ लॉ की निदेशिका प्रो. सुशीला चौहान ने चयनित विद्यार्थियों की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि चयनित विद्यार्थियों की सफलता पूरे विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है।
इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा, प्रो. अमित लूदरी, प्रो. सुशीला चौहान, प्रो. महाबीर सिंह, डॉ. रमेश सिरोही, डॉ. मनजिंदर गुलियानी, डॉ. मोनिका, डॉ. पूनम शर्मा, ईशू कम्बोज, डॉ. सुनील भारती मौजूद थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *