रविकांत सैनी वरिष्ठ उपप्रधान और जितेंद्र तखर बने महासचिव
नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष डॉ. जसविंदर खैहरा ने दी बधाई
जननायक जनता पार्टी की युवा टीम करेगी पार्टी को मजबूत : डॉ . खैहरा
कुरुक्षेत्र, 8 जनवरी। जननायक जनता पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष डॉ. जसविंदर खैहरा ने पार्टी अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, दिग्विजय चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह, युवा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सांगवान से विचार विमर्श कर कुरुक्षेत्र जिला में युवा टीम का गठन किया है। डा. खैहरा द्वारा जारी पत्र में रविकांत सैनी, प्रदीप हथीरा व अजय बाजीगर को जिला वरिष्ठ उपप्रधान बनाया गया है। वहीं बलकार सिंह वाल्मीकि, धर्मबीर सिंह धम्मू, पंकज नैन, योगेश राणा, मनीष सांगवान, विकास लालर, निकसान चढूनी, रविंद्र सिंह विर्क को जिला उपप्रधान बनाया गया है। प्रधान महासचिव की जिम्मेवारी जितेंद्र तखर को सौंपी गई है। वहीं नवाब ततला, देवेंद्र ढांडा, कर्मबीर सिंह, मंगल सिंह, अमरीक सिंह यारी, जयप्रकाश, अभिषेक कुमार, गौरव तायल व संदीप कुमार को महासचिव बनाया गया है। —- नाथी राम बने संगठन सचिव जिलाध्यक्ष डा. जसविंद्र खैहरा द्वारा नाथीराम को संगठन सचिव नियुक्त किया गया है। जबकि निशान सिंह ततला, राहुल कुमार, साहिल सहारण, गौरव कुमार, मनीष कुमार, निकसन सूरा, गुरलाल सिंह व अमन सहगल को सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा नवोदित कुमार को प्रवक्ता, मोहित कुमार को प्रचार सचिव अर्शदीप सिंह को टे्रजरर व लव अहलावत, विनोद कुमार, मनीष सैनी, अकुंश कुमार, रिंकू, इशांत कुमार और विरेंद्र कुमार को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। —— संगठन की जान हैं युवा जजपा के युवा टीम में नियुक्तियों पर जिलाध्यक्ष डा. जसविंद्र खैहरा ने कहा कि युवा टीम जननायक जनता पार्टी की जान है और युवा टीम जी जान से पार्टी के लिए कार्य कर रही है। उन्होने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा प्रकट की कि पूरी टीम मिशन 2024 के लिए कार्य करेगी और पार्टी को मजबूत करने का काम करेगी। उन्होने कहा कि आज हर वर्ग के लोग उपमुख्यमँत्री दुष्यंत चौटाला व पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी को ज्वाईन कर रहे हैं। जजपा का हर एक कार्यकर्ता पार्टी के लिए महत्व रखता है।
 फोटो परिचय कुरुक्षेत्र। जानकारी देते जजपा के युवा जिलाध्यक्ष डा. जसविंद्र खैहरा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *