कुरुक्षेत्र 8 जनवरी विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही देश पूर्ण रूप से विकसित राष्ट्र बनेगा। प्रधानमंत्री का सपना है कि जब वर्ष 2047 में देश की आजादी के 100 वर्ष पूरे हों, तब तक भारत देश पूर्ण रूप से विकसित हो। पात्र व्यक्ति सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का फायदा उठाए ताकि देश को विकसित बनाने में सभी अपना योगदान दे सके।
विधायक सुभाष सुधा गांव बीड़ अमीन और हथीरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का स्वागत करने के उपरांत कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। विधायक ने इस दौरान ग्रामीणों को विकसित भारत संकल्प शपथ भी दिलवाई। विधायक ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार का प्रयास है कि हर जरूरतमंद और पात्र लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले। कोई भी व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं पर भी पूरा ध्यान दिया जा रहा है, जिसको लेकर आयुष्मान भारत व चिरायु हरियाणा जैसी योजनाएं चलाई गई हैं। उन्होंने कहा कि जहां पहले बीमार होने पर गरीब व्यक्ति इलाज करवाने में कर्ज के नीचे दब जाता था, वहीं आज सरकार ने चिरायु कार्ड के तहत साल में पांच लाख रुपए तक का इलाज गरीब व्यक्तियों के लिए नि: शुल्क किया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हर क्षेत्र में कनेक्टिविटी को मजबूत किया है। देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। इसी का प्रमाण है कि लोगों को पहले से कहीं अधिक बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य व परिवहन की सेवाएं मिल रही हैं। देश में औद्योगिक विकास तेजी से हो रहा है। युवाओं को रोजगार मिल रहा है और गरीब और जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। किसान को अनाज का उचित दाम मिल रहा है। नहरों को पुननिर्माण करवाया गया है, ताकि किसान को खेत की सिंचाई के लिए नहरी पानी मिले। देश के विकास में हम सभी का योगदान आवश्यक है। वह दिन दूर नहीं जब भारत पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर होगा। विधायक ने इस दौरान विभिन्न स्टॉल्स का अवलोकन किया। कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग, कल्याण विभाग, राजस्व विभाग, पशुपालन विभाग, क्रीड आदि विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाई गई जिसमें अपने-अपने विभागों से संबंधित जनहित व किसान हित की योजनाओं की जानकारी दी गई।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *