अम्बाला। आज जन सेवा संघ के प्रधान दीपक शांडिल्य ने एक बयान जारी कर कहा है की अम्बाला शहर के मीरी पीरी चौंक से त्रिवेणी रोड व नाहन हाउस से नगर निगम के कार्यालय तक जाने वाली जगाधरी गेट तक की सड़क की हालात बहुत खस्ता व दयनीय हो गयी है इस सड़क पर सड़क कम गड्डे ज्यादा हो गये है और इस सड़क पर दो पहिया व चार पहिया वाहन ले जाना खतरे से कम नहीं है दीपक शांडिल्य ने कहा काफी समय पहले जस सड़क पर पाइप लाइन डालने के लिए  सड़क को तोड़ दिया था उसके बाद इस सड़क की आज तक किसी ने सुध नहीं ली है जन सेवा संघ के प्रधान दीपक शांडिल्य ने कहा है की जन सेवा संघ अम्बाला शहर के विधायक असीम गोयल  व जिला प्रशासन व नगर निगम के अधिकारियो से  मांग करता है की इस सड़क का जल्दी से जल्दी निर्माण करवाया जाये दीपक ने कहा है की इस सड़क पर   सोहन लाल स्कूल, बैलटोल स्कूल व एक अन्य छोटे बच्चों का प्लेवे स्कूल  स्तिथ है ऐसे में टूटी सड़क पर स्कूल के बच्चों को स्कूल जाने आने में काफी परेशानी का समाना करना पड़ता है जिस कारण बच्चों के परिजनों को कोई न कोई हादसा होने का हर समय डर लगता रहता है वही टूटी सड़क से इस रोड के दुकानदारों को भी परेशानी का समाना करना पड़ता है  दीपक शांडिल्य ने कहा की नाहन हाउस से जगाधरी गेट निगम कार्यालय तक जाने वाली सड़क का ही इतना बुरा हाल है तों ऐसे में नगर निगम शहर की सड़कों का क्या रखरखाव करेगा इस रोड पर सड़क कम गड्डे ज्यादा है कई जगह से सड़क दबी व कई जगह से टूटी पड़ी है इस लिए कल कोई बड़ा हादसा हो उससे पहले अम्बाला शहर के विधायक असीम गोयल इस और ध्यान देकर इस सड़क का जल्द से जल्द निर्माण करवाकर शहर वासियों को इस परेशानी से निजात दिलवाये, ताकि कल कोई हादसा न हो सके

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *