नौरंग राय तालाब, महावीर पार्क, बालभवन, लघुसचिवालय, कालका चौक द्वार निर्माण क्यों रूके पडे
अम्बाला। आज जनसेवा संघ हरियाणा के प्रधान व समाजसेवक दीपक शांडिल्य ने एक प्रैस बयान जारी कर कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने अम्बाला शहर की सीट अगर तीसरी बार जीतकर अपनी झोली में डालनी है तो हरियाणा की खट्टर सरकार को अम्बाला शहर में वर्षों से रूके  निर्माणाधीन विकास कार्यों को वर्ष 2024 के विधानसभा चुनावों से पहले निर्माण पूर्ण कर अमलीजामा पहनाना होगा। जनसेवा संघ के प्रधान दीपक शांडिल्य ने कहा है कि अम्बाला शहर का नौरंगराय तालाब का निर्माण कार्य 8 वर्ष पहले शुरू हुआ था। बजट तीन करोड़ से बढ़कर 18 करोड़ तक पहुंच गया। लेकिन आज तक निर्माण कार्य फिर भी अधूरा है।  लोगों की आस्था नौरंगराय तालाब से जुड़ी है। इसी प्रकार बच्चों का बचपन बीत गया अगर वर्षों नहीं बना तो अम्बाला का बालभवन। बालभवन का निर्माण तुरंत करवाया जाए। संघ के प्रधान ने कहा है कि इसी प्रकार आठ वर्षों से अम्बाला शहर के महावीर पार्क का जीर्णोद्धार रूका पड़ा है। इस निर्माण का भी बार-बार बजट को  ही बढ़ाया गया है। कालका चौक पर बन रहा प्रवेश द्वार का भी निर्माण कार्य वर्षों से रूका व बीच में अटका पड़ा है। इसी प्रकार लघुसचिवालय का भी निर्माण कार्य वर्षों से अधर में लटका पड़ा है। जनसेवा संघ के प्रधान दीपक शांडिल्य ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व अम्बाला के सर्वश्रेष्ठ विधायक असीम गोयल से मांग की है कि बीजेपी ने अगर अम्बाला शहर विधानसभा सीट से अगर तीसरी बार जीत का सेहरा अपने सिर बांधना है तो जल्द से जल्द हरियाणा के मुख्यमंत्री को अम्बाला विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों में हस्तक्षेप करते हुए अम्बाला शहर विधानसभा क्षेत्र के 8 वर्षों से रूके विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कर शहरवासियों की इस पुरजोर मांग को पूरा करना होगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *