कुरुक्षेत्र 19 दिसंबर  थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि थानेसर शहर में यातायात की समस्या का समाधान करने के उद्देश्य से बाईपास का जल्द निर्माण किया जाना जरूरी है। यह बाईपास इसलिए भी जरूरी है क्योंकि गीता महोत्सव में जहां 4 या 5 लाख लोग ही आते थे। अब इस महोत्सव में यह आंकडा 50 लाख तक पहुंच चुका है।
विधायक सुभाष सुधा ने मंगलवार को विधानसभा सत्र में कुरुक्षेत्र की अहम मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की है। उन्होंने ज्योतिसर को विश्व का दर्शनीय स्थल बनाने के लिए करीब 206 करोड़ रुपए की लागत से महाभारत थीम पर आधारित प्रोजेक्ट बनाने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गीता जयंती ने अब अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव का स्वरूप धारण कर लिया है। इस महोत्सव में अब 50 लाख लोग शिरकत करने के लिए आते है और शहर में ट्रैफिक जाम की भी समस्या रहती है। इस महोत्सव में पूरा शहर ट्रैफिक जाम की समस्या से ग्रस्त हो जाता है। इसलिए कुरुक्षेत्र बाईपास का जल्द से जल्द निर्माण किया जाना जरूरी है।
उन्होंने विधानसभा सत्र में देश की पहली आयुष युनिवर्सिटी, नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों का वर्ष 2017 से एरियर का भुगतान, पिपली बस स्टैंड के साथ-साथ सर्किट हाउस का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इन प्रोजैक्ट का जल्द से जल्द शुरू करवाया जाए। इन प्रोजेक्ट के बनने से कुरुक्षेत्र विश्व के मानचित्र पर एक नया मुकाम हासिल करेगा और लाखों लोगों को सौगात भी मिलेगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *