24 से गुरुद्वारा 6वीं पातशाही में अखंड पाठ होगा आरंभ
कुरुक्षेत्र 19 दिसंबर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते वर्ष से वीर बाल दिवस हर वर्ष 26 दिसंबर को मनाया जाने की जो घोषणा की थी। उसी कड़ी के तहत इस वर्ष भी 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में भी महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। भाजपा के जिला अध्यक्ष रवि प्रधान ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी के चार बेटों को सम्मान देने के लिए वीर बाल दिवस मनाया जाता है। इस दिन को उनकी वीरता और बलिदान के रूप में याद किया जाता है।  वीर बाल दिवस के उपलक्ष में कुरुक्षेत्र के ऐतिहासिक गुरुद्वारा 6वीं पातशाही में 24 दिसंबर से अखंड पाठ आरंभ होगा जिसकी शुरुआत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद नायब सिंह सैनी करेंगे, 26 दिसंबर को अखंड पाठ का भोग डलेगा जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी शिरकत कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा वीर शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों और महापुरुषों को श्रद्धांजलि देने हेतु कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। इसी कड़ी में वीर बाल दिवस भी महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा ताकि वीर बाल शहीदों की शहादत से देश की भावी युवा पीढ़ी भी प्रेरणा ले सके। वीर बाल दिवस कार्यक्रम को लेकर आज गुरुद्वारा 6वीं पातशाही में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला अध्यक्ष रवि बतान भाजपा, हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रधान भूपेंद्र सिंह असंध, जनरल सेक्रेटरी रमणीक सिंह मान, प्रदेश प्रवक्ता कमलजीत अजराना, सेक्रेटरी भरपुर सिंह, मैनेजर जज सिंह, बीबी करतारपुर सह संयोजक बीरबल दिवस एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा महेश पारचा जिला उपाध्यक्ष भाजपा, तजेंदर सिंह खैरा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किसान मोर्चा भाजपा नवाब सिंह संधू प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किसान मोर्चा भाजपा हरमेश सिंह सैनी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किसान मोर्चा भाजपा, तरण सिंह बड़ेच जिला कार्यकारिणी सदस्य भाजपा, हरविंदर सिंह हांडा जिला कार्यकारिणी सदस्य भाजपा, प्रितपाल सिंह जिला कार्यकारिणी सदस्य भाजपा, राजदीप के जिला महामंत्री महिला मोर्चा, गुलशन सैनी, कैलाश सैनी, बलदेव सिंह सरपंच आदि भी शामिल हुए। इस बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *