22 दिसम्बर को यात्रा का कुरुक्षेत्र में होगा भव्य व जोरदार स्वागत : जिलाध्यक्ष जगबीर जोगनाखेड़ा

कुरुक्षेत्र

आम आदमी पार्टी की हरियाणा की 90 विधानसभाओं और 10 लोकसभाओं से होने वाली बदलाव यात्रा आगामी 15 दिसम्बर से 24 दिसम्बर तक आयोजित की जा रही है। प्रदेश के अलग अलग चार जिलों से आरंभ होने वाली यात्रा को लेकर पार्टी नेता,पदाधिकारी और कार्यकर्ता यात्रा को सफल बनाने के लिए जी जान से जुट गए है। वही पूर्वमंत्री निर्मल सिंह की अगुवाई में कालका से आरम्भ होकर कुरुक्षेत्र की चारों विधानसभाओं से होकर गुजरने वाली यात्रा के स्वागत के लिए आज झांसा रोड़ स्थित पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष जगबीर जोगनाखेड़ा ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस बैठक में तमाम पदाधिकारियों की यात्रा के स्वागत व अन्य गतिविधियों को लेकर ड्यूटियां भी लगाई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जगबीर जोगनाखेड़ा ने बताया कि आम पूर्व मंत्री निर्मल सिंह की अगुवाई में कालका से यात्रा आरंभ होगी। जो 19 दिसंबर दोपहर के समय लाडवा पहुंचेगी। इसके पश्चात यात्रा शाहाबाद की ओर प्रस्थान करेगी। शाहाबाद में शाम को रागिनी कार्यक्रम के आयोजन के साथ रात्रि ठहराव होगा। वही 20 दिसंबर की सुबह यात्रा पिहोवा और उसके शाम को गुल्हा विधानसभा पहुंचेगी। 21 दिसम्बर को यात्रा का गांव किरमच में रात्रि ठहराव होगा। जहां रागिनी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जगबीर ने कहा कि 22 दिसम्बर को यात्रा कुरुक्षेत्र के पुराना बस स्टैंड के नजदीक भव्य और जोरदार स्वागत किया जाएगा।जिसमें सैंकड़ो लोग शामिल होंगे
जिला अध्यक्ष जगबीर जोगनाखेड़ा ने पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा निश्चित रूप से हरियाणा की राजनीति में बड़ा बदलाव करने का काम करेगी। जगबीर जोगनाखेड़ा ने कहा कि आज प्रदेश की गठबंधन सरकार और पिछली सरकारों के कारण प्रदेश की जनता बेहाल हो चुकी है। महंगाई भ्रष्टाचार और अपराध प्रदेश में लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश की जनता अब तक की रही सरकारों की कार्यशैली से भली भांति वाकिफ हो चुकी है। इसलिए अब प्रदेश की जनता ने बदलाव का निर्णय ले लिया है और निश्चित रूप से आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में पूर्ण बहुमत से आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।
वही इस मौके पर कुरुक्षेत्र लोकसभा अध्यक्ष सुमित हिंदुस्तानी ने पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस यात्रा के माध्यम से आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों और योजनाओं से लोगों को अवगत करवाएगी। वही दिल्ली और पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार की उपलब्धियां के बारे में भी आमजन को जानकारी देकर जागरूक करेगा।उन्होंने कार्यकर्ताओं से यात्रा को सगल बनाने की लिए एकजुट होकर कार्य करने की अपील की।

इस मौके पर लोकसभा उपाध्यक्ष गुरिन्दर सिंह नट,किसान सैल उपाध्यक्ष गुरदेव सिंह सूरा,जिला परिषद सदस्य अमरीक,जिला उपाध्यक्ष गुलशन कुमार,अमरीक सिंह,महिला जिला अध्यक्ष आशा पठानिया,महिला जिला उपाध्यक्ष जगदीप कौर,हरदीप सिंह ढिल्लों,रविंदर सिंह नलवी,बलविंदर सिंह जिला सह सचिव रजत पराशर,ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णा कुमार,राम दयाल,सुखविंदर सिंह,सर्कल इंचार्ज विक्रम मढ़ान, सोनू,सोहन पाल,कुलदीप सिंह,लाभ सिंह,राकेश कश्यप,बीर सिंह,सीमा रानी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *