बदलाव यात्रा से होगा हरियाणा की राजनीति में बदलाव-जिलाध्यक्ष
गांवों और वार्डो जाकर लोगों को दे रहे है यात्रा का निमंत्रण
कुरुक्षेत्र/ आम आदमी पार्टी पुरे प्रदेशभर में बदलाव यात्रा का आयोजन कर रही है। 15 दिसम्बर से 24 दिसम्बर तक आयोजित होने वाली यात्रा प्रदेश के 4 अलग अलग जिलों से आरंभ होगी। इस यात्रा को चार जॉन में बांटा गया हैं। पूर्वमंत्री चौधरी निर्मल सिंह की अगुवाई में बदलाव यात्रा कालका से आरम्भ होगी जो कि कुरुक्षेत्र जिले में 22 दिसम्बर को पहुंचेगी। यह जानकारी आम आदमी पार्टी के कुरुक्षेत्र जिलाध्यक्ष जगबीर जोगनाखेड़ा ने मंगलवार को गांव खेड़ी मारकण्डा की सरस्वती कॉलोनी के लोगों को यात्रा का निमंत्रण देने के दौरान दी। कार्यक्रम में पहुंचने पर स्थानीय लोगों द्वारा जिलाध्यक्ष जगबीर जोगनाखेड़ा,लोकसभा अध्यक्ष सुमित हिंदुस्तानी, जिला पार्षद सहित कई पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जगबीर जोगनाखेड़ा ने कहा कि *इब हरियाणा के लाल ने एक मौका केजरीवाल ने* के नाम से प्रदेश की 90 विधानसभाओं में बदलाव यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा के माध्यम से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बदलाव का संदेश देंगे। उन्होंने बताया कि यात्रा कालका से शुरू होगी और पानीपत में समापन होगा।
जोगनाखेड़ा ने बताया कि इस यात्रा के दौरान हरियाणा की बदहाल स्थिति के बदलाव के लिए प्रदेश की जनता को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसमें प्रदेश के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगें। वही इस दौरान मौजूद सभी लोगों ने यात्रा में सैंकड़ो की संख्या में बढ़चढ़ कर शामिल होने और उसे सफल बनाने का आश्वासन दिया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की गठबंधन सरकार में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल है। जहां एक ओर हजारो शिक्षकों के पद खाली हैं। वही कई स्कूलों में शौचालयों के साथ साथ स्कूलों में पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है। यही बदहाली चिकित्सा के क्षेत्र में भी है। मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री की लड़ाई के कारण नुकसान आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। जगबीर ने कहा कि थानेसर नगर परिषद पर एक ही परिवार का पिछले कई वर्षों से कब्जा रहा है। अब हार के डर से पिछले ढाई सालो से चुनाव नही करवा रहे है। लगातार नगर परिषद में भ्र्ष्टाचार फैलता जा रहा है। लोगों एनडीसी और प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर बेवजह लुटा जा रहा है।।
वही लोकसभा अध्यक्ष सुमित हिंदुस्तानी ने कहा कि एक रिपोर्ट के अनुसार, 2021 के मुकाबले 2022 में नशे से ग्रसित 3500 से ज्यादा लोगों ने आत्महत्या की है। इसका मुख्य कारण रोजगार नहीं मिलना है। खट्टर सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह से असफल रही है। 9 साल के कार्यकाल में 30 से ज्यादा बार पेपर लीक हुए हैं। पूरे हरियाणा में नशे का कारोबार ने पैर पसार चुका है। ये यात्रा निश्चित रूप से हरियाणा में बदलाव लेकर आएगी और आने वाले समय में प्रदेश से सभी समस्याओं का हल आम आदमी पार्टी करने का काम करेगी।
कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के कुरूक्षेत्र जिला परिषद सदस्य अमरीक सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में नया हरियाणा बनाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आज सत्तासीन पार्टियां और विपक्ष पूरी तरह से फेल हो चुका है। आम आदमी पार्टी ही जनता के सामने मजबूत विकल्प है। किसान, मजदूर, गरीबों के उत्थान, चिकित्सा, बेहतर शिक्षा और युवाओं के रोजगार के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जायेंगे।
इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष सुमित हिंदुस्तानी,जिला परिषद सदस्य अमरीक सिंह, जिला सह सचिव रजत पराशर,ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णा कुमार,सुखविंदर सिंह,सर्कल इंचार्ज विक्रम मढ़ान, सोनू,सोहन पाल,राम दयाल,कुलदीप सिंह,लाभ सिंह,दीपक जांगड़ा, मोनू,सोनू,पिंकू,मोहन लाल,राकेश कश्यप सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
