धुंध के मौसम में दुर्घटना से बचाव के लिए जिला पुलिस ने की एडवाइजरी जारी।

            पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र श्री सुरेन्द्र सिंह भोरिया ने वाहन चालकों को सर्दी के मौसम में अपने वाहनों को चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने और यातायात से संबंधित कुछ जरूरी हिदायतों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। श्री भोरिया ने कहा कि सर्दी के मौसम में कोहरे की वजह से सड़क हादसों की संभावना चालीस फीसदी तक बढ़ जाती है लिहाजा सावधानी बरतनी बेहद आवश्यक है। सुरक्षित ड्राइविंग से सड़क हादसों पर बहुत हद तक रोक लगाई जा सकती है। अत: जिला के सभी वाहन चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग के लिए सावधानियां जरूर अपनानी चाहिए । इस सम्बन्ध में दुर्घटना से बचाव के लिए जिला पुलिस ने की एडवाइजरी जारी की है।                                 

जानकारी देते हुए श्री भोरिया ने बताया जैसे जैसे सर्दी बढेगी वैसे-वैसे कोहरा भी बढेगा जो कोहरे के कारण सबसे अधिक सडक दुर्घटना होने की आशंका रहती है। कोहरें के कारण अक्सर आगे वाले वाहन नजर नही आते है जिस वजह से वाहन सडक दुर्घटना का शिकार हो जातें हैं। हमें कोहरे के कारण ज्यादा अधिक सावधानी बरतनी चाहिए जैसें की फॉग लाइट का प्रयोग करना और कम स्पीड में वाहन चलाना क्योंकि कम स्पीड रहने पर यदि अचानक कोई सामने वाहन भी आ जाए तो बचाव हो सकता है। अधिक स्पीड रहने पर बचाव करना असंभव होता है । जब तक ब्रेक लगाई जाती है तब तक टक्कर हो जाती है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र पुलिस द्वारा समय-समय पर आमजन को यातायात नियमो के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

कोहरे वाहन चलाने के दौरान क्या करें

·        यातायात के सभी नियमों को हर हाल में पालन करें एवं कोहरे के दौरान सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं ।

·        इंडीकेटर का लगातार प्रयोग करें ।

·        घने कोहरे में सड़क पर दाईं तरफ पेंटेड रोड मार्क और डिवाइडर के आधार पर आगे बढ़ें ।

·        वाहन पर रेडियम स्टीकर्स जरुर लगाएं ।

·        कोहरे में आगे जा रहे वाहन से अपने वाहन को उचित दूरी पर रखें ।

·        वाहन में फॉग लाइट जरुर लगवाएं ।

·        मोड़ पर मुडते समय विशेषकर गलियों और तीखे मोड़ पर हमेशा हॉर्न बजाएं, ।

·        लिंक मार्ग से हाईवे पर जाते वक्त सड़क के दोनों ओर जरूर देखें ।

·        जहां तक संभव हो कोहरे में सड़क पर निकलने से बचें। बहुत आवश्यक होने पर कोहरे में अपने वाहन को लेकर निकलें।

·        वाहन की हेडलाइट्स को हाई बीम पर न रखें ऐसा करने से कोहरे में रोशनी बिखर जाती है और सामने कुछ नजर नहीं आता

·        हेडलाइट्स लो बीम पर रखेंइससे देखने में आसानी होगी और दूसरों को आपकी गाड़ी की सही स्थिति का पता चल सकेगा।

कोहरे के दौरान क्या न करें

·        वाहन कभी बीच सड़क पर रोककर खड़ा न करें ।

·        ओवरलोड करके वाहन न चलाएं ।

·        वाहन चलाते समय चालक फोन पर बात न करें । वाहन में किसी प्रकार का म्यूजिक न बजाएं ताकि अन्य वाहनों के हार्न की आवाज आसानी से सुनाई दे सके।

·        क्षमता से ज्यादा समय तक वाहन न चलाएं ।

·        नशा करके या किसी दवाई का सेवन करके वाहन न चलाएं ।

·        कोहरे में आगे चल रहे किसी वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास न करें।

·        कोहरे में चालक अपने वाहन की गति धीमी रखें । धीमी गति से न केवल स्वयं बल्कि दूसरों को भी सुरक्षित रख सकते हैं।

 

आमजन से अपील करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री सुरेन्द्र सिंह भोरिया ने कहा कि खुद को सुरक्षित रहना व दूसरों को सुरक्षित रखना हम सबकी जिम्मेवारी है । किसी भी नागरिक के नोटिस में कोई सड़क हादसा आए तो तुरंत पुलिस हैल्पलाईन डायल-112 पर सूचित करेंपुलिस तुरंत मदद को पहुंचेगी। सड़क हादसों के बारे में कोई भी सूचना हरियाणा पुलिस की ट्रैफिक हैल्पलाइन नंबर 1073 पर काल करके भी सूचना दी जा सकती है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *