कुरुक्षेत्र, 1 दिसम्बर। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग में दो वर्षीय एमएड प्रोग्राम(सेमेस्टर सिस्टम) की सभी श्रेणियों की रिक्त सीटों पर दाखिलें को 1,000/- रुपये विलंब शुल्क के साथ 12 दिसम्बर 2023 तक बढ़ा दिया गया है।
लोक सम्पर्क विभाग के उप-निदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि सभी इच्छुक उम्मीदवारों (जिन्होंने पहले आवेदन किया है या नहीं) को शिक्षा विभाग में 04.12.2023 से 12.12.2023 को सुबह 9.00 बजे से दोपहर 12.30 बजे के बीच व्यक्तिगत रूप से सभी मूल दस्तावेजों के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद, चयनित उम्मीदवार मौके पर ही शुल्क/बकाया ऑनलाइन जमा करेंगे। प्रवेश पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। प्रवेशित छात्रों को विश्वविद्यालय द्वारा निर्दिष्ट उपस्थिति आवश्यकता को पूरा करना आवश्यक होगा, जिसमें अतिरिक्त कक्षाओं में भाग लेना भी शामिल है। उन्होंने बताया कि इस सम्बंध में अधिक जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *