बाबैन, 1 दिसम्बर (राजेश कुमार) : लाडवा हलका विधायक मेवा सिंह ने कहा कि आगामी 31 दिसम्बर को लाडवा की अनाजमंडी में जनाक्रोश रैली का आयोजन किया जाएगा और कार्यकत्र्ता इस रैली में बढ चढ कर पहुंचें। मेवा ङ्क्षसह आज शुरू किए गए जनसंपर्क अभियान के दौरान गांव कंदौली, रामनगर का दौरा करने के उपरांत गांव कालीरोने में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस रैली को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा भाजपा की जनविरोधी नीतियों के बारे में अवगत कराऐंगे और इस रैली में भारी जनसैलाब उमडेगा। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता में बढती मंहगाई, बेरोजगारी, युरिया व डीएपी खाद की किल्लत जैसी अनेक समस्याओं के कारण सरकार के प्रति भारी आक्रोश है अब समय आ गया है कि कांग्रेस का कार्यकत्र्ता पूरी जी- जान से एक होकर भाजपा सरकार को उखाड़ फेकें । उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से पांच राज्यों में हो रहे चुनाव की सर्वे रिपोर्ट से पता चलता है कि सभी पांचो राज्यों में कांग्रेस की सरकार बहुमत से बनने जा रही है और आने वाले लोकसभा चुनाव व हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी हरियाणा की जनता भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ वोट करेगी । उन्होंने कहा कि जिस तरह कांग्रेस को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है उससे स्पष्ट हो जाता है की जनता ने मन बना लिया है कि अब भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाएगी। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता जयपाल पांचाल, राकेश अग्रवाल, संजीव भूखडी, लाभ ङ्क्षसह, धर्मपाल भाटिया, जसमेर कसीथल, प्रवीन ङ्क्षसगला, मामचंद प्रजापत, केसर ङ्क्षसह, गुरप्रताप, बलदेव ङ्क्षसह, रामानंद, राजेश कुमार, राज कुमार व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *