लाडवा 24 नवंबर (विजय कौशिक) लाडवा के विकास नगर स्थित खाटू धाम परिसर में श्री श्याम रस सेवा मंडल द्वारा श्री खाटू श्याम बाबा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में एक भव्य भजन संध्या का आयोजन किया। जिसमें प्रसिद्ध समाजसेवी शुभम गोयल ने मुख्य अतिथि के रूप में ज्योत प्रज्वलित कर भजन संध्या का शुभारंभ किया।
खाटू धाम के संस्थापक एवं श्याम रस सेवा मंडल के प्रधान विजय गोयल ने बताया कि श्री खाटू श्याम बाबा का 23 नवंबर को जन्मदिन होता है। इसके उपलक्ष्य में एक भजन संध्या का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि इस भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायिका कोमल गौरी व भजन गायक सन्नी लाडला ने अपने भजनों के माध्यम से श्री खाटू श्याम बाबा की महिमा का संगीतमय गुणगान किया। भजन गायक कोमल गौरी व सनी लाडला के भजनों पर श्रद्धालु झूमने पर विवश हो गए। भजन संध्या में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्याम बाबा के दरबार में माथा टेक कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं मुख्य अतिथि शुभम गोयल ने कहा कि श्याम बाबा कलयुग में साक्षात भगवान का स्वरूप है। उन्होंने कहा कि उनके दरबार में माथा देखने वाले के सारे दुख और कष्ट दूर होकर उसकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।वहीं रात्रि पूरे 12:00 बजे श्रद्धालुओं ने श्याम बाबा के जन्मदिन पर केक काटकर खुशी मनाई और केक सभी श्रद्धालुओं में बांटा गया। श्रद्धालुओं ने रंगीन आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। वहीं सेवा मंडल द्वारा एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया था। जिसमें लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। अंत में श्याम बाबा की आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *