लाडवा 21 नवंबर (विजय कौशिक) : श्री श्याम रस सेवा मंडल व खाटू धाम के संस्थापक एवं प्रधान विजय गोयल ने बताया कि श्री खाटू श्याम बाबा का जन्मदिन 23 नवंबर को विकास नगर स्थित खाटू धाम में बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक एवं धूमधाम से मनाया जाएगा।
         खाटू धाम के प्रधान विजय गोयल ने बताया कि श्री श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर खाटू धाम व मंदिर को भव्य ढंग से सजाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 23 नवंबर को श्री श्याम बाबा की पूरे दिन में पांच बार महा आरती की जाएगी और रात्रि 8:00 बजे से 12:00 बजे तक भजन संध्या का कार्यक्रम होगा। जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक कोमल गौरी शाहबाद और श्याम लाडला चंडीगढ़ से अपनी-अपनी भजन मंडलियों के साथ श्री श्याम बाबा की महिमा का संगीतमय गुणगान करेंगे। वहीं बाबा का भव्य श्रृंगार भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूरा दिन मंदिर के द्वार भक्तों के लिए खुले रहेंगे। उन्होंने बताया कि सांयकाल से ही भंडारे का आयोजन शुरू हो जाएगा। जिसमें कोई भी भक्त गण आकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर सकता है। उन्होंने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह परिवार सहित आकर बाबा के भजनों व भंडारे के प्रसाद का आनंद लें और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करें।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *