लाडवा 17 नवंबर उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि लाडवा नगर पालिका की मतदाता सूची के लिए रिवाईजिंग शैडयूल जारी किया है। इस शैडयूल के अनुसार 22 दिसंबर 2023 को लाडवा नगर पालिका मतदाता सूची का फाईनल प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने जारी आदेशों में कहा है कि लाडवा नगरपालिका की वर्तमान मतदाता सूची का ड्राफ्ट तैयार किया गया है। इस मतदाता सूची के लिए 17 नवंबर से दावें व आपत्तियां आमंत्रित की गई है। इस मतदाता सूची के लिए दावे व आपत्तियां दर्ज करने की अंतिम तिथि 24 नवंबर 2023 तय की गई है। इसके बाद 5 दिसंबर 2023 को रिवाईजिंग ऑथॉरिटी के पास दावे व आपत्तियां दर्ज करने की अंतिम तिथि होगी।
उन्होंने कहा कि 8 दिसंबर 2023 तक रिवाईजिंग अथॉरिटी के आदेशों के विरूद्घ उपायुक्त के पास अपील दर्ज करवा सकता है। इस ड्राफ्ट मतदाता सूची पर 13 दिसंबर 2023 को उपायुक्त द्वारा आपत्तियों को डिस्पोज आफ किया जाएगा। इसके बाद 22 दिसंबर 2023 को लाडवा नगर पालिका की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इसके लिए एसडीएम लाडवा को रिवाईजिंग अथॉरिटी की नियुक्ति की गई है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *