अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2023 की ऑनलाइन गीता प्रश्नमाला प्रतियोगिता 26 नवंबर से 6 दिसंबर तक, उपायुक्त शांतनु शर्मा ने प्रतियोगिता के लिए करवाया पहला पंजीकरण, प्रतियोगिता के पहले दिन ही 3 हजार से ज्यादा लोगों ने करवाया पंजीकरण, प्रतिदिन पूछे जाएंगे 5 प्रश्न, विजेताओं को मिलेगा ईनाम और प्रशंसा पत्र, एनआईसी अधिकारी विनोद सिंगला को सौंपी जिम्मेवारी
कुरुक्षेत्र 17 नवंबर। उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2023 का आयोजन 7 दिसंबर से 24 दिसंबर 2023 तक किया जाएगा। इस महोत्सव के आगाज से पहले जिला प्रशासन की तरफ से ऑनलाइन गीता प्रश्नमाला प्रतियोगिता के लिए ऑन लाईन पंजीकरण शुरू कर दिया है। यह गीता प्रश्नमाला 26 नवंबर से 6 दिसंबर तक ऑनलाइन प्रणाली से चलेगी। अहम पहलु यह है कि गीता प्रश्नावली के लिए उपायुक्त शांतनु शर्मा ने स्वयं अपना पहला पंजीकरण करवाया।
उपायुक्त शांतनु शर्मा ने आन लाईन गीता प्रश्नमाला प्रतियोगिता में दूसरे अधिकारियों और आम नागरिकों से अपील की है कि जिला प्रशासन की ऑनलाइन गीता प्रश्नमाला प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर भाग लें। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कुरुक्षेत्र प्रशासन की वेबसाइट कुरुक्षेत्राडॉटजीओवीडॉटइन या आईजीएमक्वीडॉटइन पर लॉग इन करना होगा। इस वर्ष 26 नवंबर से 6 दिसंबर 2023 तक चलने वाली ऑनलाइन प्रतियोगिता में पवित्र ग्रंथ गीता, महाभारत तथा 48 कोस तीर्थों से सम्बन्धित विषयों पर प्रश्न पूछे जाएंगे। इस प्रतियोगिता के आयेाजन की जिम्मेवारी एनआईसी अधिकारी विनोद सिंगला को सौंपी गई है। इस प्रतियोगिता के लिए पहले दिन ही 3 हजार से ज्यादा लोगों ने अपना पंजीकरण करवा लिया है।
उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता को सफल बनाने व अधिक से अधिक लोगों को साथ जोडने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी द्वारा निर्धारित विषय पर रोजाना प्रश्न तैयार किए जाएंगे। इस प्रतियोगिता में प्रतिदिन 5 प्रश्न पूछे जाएंगे और 6 दिसंबर तक प्रतिभागियों को कुल 55 प्रश्नों का उत्तर देना होगा। इस प्रतियोगिता की लोग बेसब्री से इंतजार करते है। पिछले वर्ष भी लाखों लोगों ने प्रतियोगिता में भाग लिया था। इन लोगों ने वेबसाइट पर हिट भी किए थे। इस प्रतियोगिता में विजेताओं को इनाम राशि के साथ-साथ प्रशंसा पत्र भी दिए जाएंगे। इस प्रतियोगिता के लिए पहले दिन एसडीएम सुरेन्द्र पाल, जिला नगर आयुक्त पंकज सेतिया,केडीबी मानद सचिव उपेन्द्र सिंघल, डीआईपीआरओ डा. नरेन्द्र सिंह, अधीक्षक हाकिम सिंह, विक्रम सैनी ने भी अपना पंजीकरण करवाया है।
एनआईसी अधिकारी विनोद सिंगला ने कहा कि उपायुक्त शांतनु शर्मा के मार्गदर्शन में गीता प्रश्नमाला का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के लिए 48 कोस कुरुक्षेत्र, इंटरनेशनल गीता महोत्सव व कुरुक्षेत्रडॉटजीओवीडॉटइन वैबसाईट पर लिंक डाला गया है। इस प्रतियोगिता में पहले दिन 3 हजार से ज्यादा लोगों ने पंजीकरण करवा लिया है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले भारतीयों को इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा और विदेशी प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *