कुरुक्षेत्र 4 नवंबर हरियाणा रोजगार निदेशालय द्वारा चलाई जा रही शिक्षित बेरोजगारों के लिए बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 1 नवंबर 2023 से सरल पोर्टल सरलहरियाणा.जीओवी.इन पर आवेदन स्वीकार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हरियाणा रोजगार निदेशालय के प्रवक्ता ने बताया कि इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के इच्छुक प्रार्थी सरल पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर के आवश्यक दस्तावेज  30 नवंबर 2023 सायं 5 बजे तक संबंधित रोजगार कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। अन्य विस्तृत जानकारी के लिए निदेशालय की हेल्पलाइन नंबर 1800-180-2403 पर सभी कार्य दिवसों में सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक संपर्क कर सकते है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *