70 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सदस्यों को किया गया सम्मानित
ज्वाइंट एक्शन कमेटी द्वारा घोषित  कार्यक्रम में शामिल होंगे सभी रिटायर्ड कर्मचारी – प्रधान गुरचरण सिंह गुजराल

अम्बाला, 28 अक्टूबर:  हरियाणा राज्य परिवहन अम्बाला के रिटायर्ड कर्मचारी एसोसिएशन की एक मीटिंग गुरचरण सिंह गुजराल प्रधान की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में 70 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सदस्यों अमरजीत सिंह, चरणदास, करतार सिंह, कुलवन्त राय शर्मा आदि को शाल देकर सम्मानित किया गया। सभी सदस्यों को दीपावली पर्व के उपलक्ष्य बेडशीट, पेन और मिठाइयां वितरित की गई। इस बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि रिटायर्ड कर्मचारियों की ज्वाईंट एक्शन कमेटी ने पूर्व में जो कार्यक्रम घोषित किया हुआ है। उसमें सभी रिटायर्ड कर्मचारी भाग लेंगे। इस बैठक में गुरचरण सिंह प्रधान, बी.एस. उप्पल, भाग सिंह गुलयानी, हरदेव सिंह, करतार सिंह, वजिन्दर सिंह उपप्रधान, पवन कुमार साम्बली इत्यादि मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *