अम्बाला, 28 अक्तूबर:  श्री गुरू ग्रंथ साहिब विद्या केन्द्र सेवा समिति रजि0 गांव बहबल पुर अम्बाला में वाल्मीकि प्रकट दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस संस्था की सेवा लाईफ फाउंडेशन के चेयरमैन संत बाबा ठाकुर सिंह करवा रहे हैं। उनके द्वारा इस अवसर पर लंगर का प्रबन्ध करवाया गया। इस संस्था के विद्यार्थियों ने वाल्मीकि जी की शिक्षाओं पर आधारित कीर्तन किया और राम नाम का सुमिरन किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गतका के जौहर भी दिखाए। कथा वाचक ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने वाल्मीकि जी की जीवनी पर प्रकाश डाला तथा उनकी शिक्षाओं के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि वाल्मीकि जी ने रामायण की रचना की थी तथा वाल्मीकि की संतानें लव व कुश बहुत बड़े शस्त्रधारी योद्धा हुए हैं। हमें भी उनके जीवन चरित्र से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर बीबी भूपिन्द्र कौर पत्नी जगतार सिंह संचालिका, सैक्रेटरी गुरचरण सिंह मरदों साहिब, सुखविन्द्र सिंह बहबलपुर, स्वरूप सिंह बडौला, मनिन्द्र सिंह बडौला, सुरजीत सिंह हुमायूंपुर तथा गांव के सरपंच अमरजीत कौर तथा पंचायत के सदस्यों ने संस्था के विद्यार्थियों को उनकी प्रतिभा को देखते हुए सम्मानित किया तथा उनका उत्साह वर्धन किया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *