पिपली, 24 अक्तूबर: पिपली अनाजमंडी में लाडवा हल्के के नेता एवं समाजसेवी संदीप गर्ग द्वारा शिव मंदिर में भगवान शिव परिवार की मूर्ति की मुख्यातिथि के रूप में स्थापना करवाई गई।
शिव मंदिर के सेवक पवन अग्रवाल ने बताया कि पीपली अनाजमंडी में स्थित शिव मंदिर में नेता संदीप गर्ग द्वारा शिव परिवार व शिवलिंग की मूर्ति की स्थापना करवाई गई। मंदिर में हवन यज्ञ में व्यापारियों व सदस्यों द्वारा आहूतियां भी डाली गई। उन्होंने कहा कि समाजसेवी संदीप गर्ग द्वारा लाडवा हल्के में अनेक कार्य करवाई जा रहे हैं। जिनकी जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है। वहीं मुख्यातिथि नेता संदीप गर्ग ने कहा कि मंदिर कमेटी ने जो उन्हें यह कार्य करने के लिए आमंत्रित किया उसके लिए मंदिर कमेटी का आभार और इस प्रकार के आयोजनों में हम सभी को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस समय त्यौहारों का सीजन चल रहा है और सभी देवी देवताओं की पूजा अर्चना की जा रही है। उसी कड़ी के अंदर पिपली अनाजमंडी के शिव मंदिर में जो भगवान शिव की परिवार की मूर्ति स्थापना करवाई गई है उसके लिए कमेटी के सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं। वहीं शिव मंदिर कमेटी की ओर से उन्हें शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। मौके पर राकेश गोयल, राजीव गोयल, सुनील सिंगला, अमीर चंद, ओमप्रकाश, नवीन सिंगला, राजकिशन गर्ग, दीपक गर्ग, जरनैल, काजल, विवेक सिंगला, राजकुमार सैनी आदि मौजूद थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *