मां के प्रथम नवरात्र पर भद्रकाली मंदिर से निकाली विशाल भव्य शोभायात्रा
कुरुक्षेत्र, 15 अक्तूबर। हरियाणा के एकमात्र शक्तिपीठ श्रीदेवीकूप भद्रकाली मंदिर में 14 दिनों तक चलने वाले शक्ति महोत्सव शारदीय नवरात्रि की भव्य शुरूआत हुई। पहले दिन की शुरूआत प्रात: कालीन मंगला आरती शिमला देवी द्वारा की गई जिसमें दीपक बहल मुख्य यजमान के रूप में सम्मिलित हुए। तत्पश्चात सुनील शर्मा द्वारा कलश पूजन किया गया। पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा के सान्निध्य में नरेंद्र वालिया द्वारा गणेश द्वार पर और 108 फुट ऊंचे विशेष स्वर्णिम रंग से रंगित गुंबद पर ध्वजारोहण किया गया और फिर माँ भद्रकाली जी की विधिवत पूजा कर उनका आह्वान किया गया और सुखद कार्यक्रमों की मनोकामना की गई। इसके पश्चात अन्नपूर्णा भंडारा दिनेश गोयल द्वारा दिया गया। शोभायात्रा में माँ भद्रकाली ज्योति रथ, 5100 कलशधारी महिलाए, 500 झंडे, 52 शक्तिपीठों के 52 चांदी त्रिशूल, 11 गोल पताका , 21 विशेष “जय माँ” छतरी भी माँ भद्रकाली जी की शोभा को बढ़ाती दिखाई दी, 21 ढोल, पाइप बैंड बाजा ,माँ काली के 8 स्वरूपों को दशार्ते माँ भवानी के विभिन्न रथ, कुल 26 रथों पर भारत माता, श्री गणेश , हनुमान , नवदुर्गा , लक्ष्मी जी , महाकाली जी ,सरस्वती जी ,महिषासुर मर्दिनी , राधा कृष्ण, यशोदा कृष्ण,अयोध्या धाम को दशार्ता राम दरबार रथ, प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में महिला शक्ति को दशार्ती विशेष झांसी की रानी झांकी, हरियाणा पंजाब के विशेष जनता बैंड, हीरा बैंड, लक्ष्मी बैंड इत्यादि सम्मिलित थे। मेडिकल फैसिलिटी को ध्यान में रखते हुए यात्रा में एंबुलेंस को भी शामिल किया गया। शोभायात्रा के बीच बीच में माँ भद्रकाली महिला मंडल के उद्घोषों के साथ कुरुक्षेत्र नगर का वातावरण धार्मिक बना हुआ था। हरियाणा की सबसे बड़ी शोभा यात्रा को विधायक सुभाष सुधा व कुवि के कुलपति सोमनाथ सचदेवा ने नारियल फोड़ कर व हरी झंडी दिखाकर नगर परिक्रमा के लिए रवाना किया जिसके बाद हरे झंडे को धर्म ध्वज स्तम्भ पर स्थापित किया गया।
बॉक्स
जगह-जगह हुआ शोभायात्रा का स्वागत
नगरदेवी माँ भद्रकाली जी की ज्योति धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र को प्रकाशमान करते हुए मंदिर से निकलकर रोटरी चौक, पुराने बस स्टैंड, अम्बेडकर चौक, सेक्टर 17 मार्किट, वालिया बिल्डिंग , पारस सिनेमा , गोल बैंक चौक, न्यू कॉलोनी, अमीन रोड, छटी पातशाही गुरुद्वारा, पालिका बाजार, सीकरी चौक, छोटा बाजार होते हुए वापिस माँ भद्रकाली शक्तिपीठ में सांय 6 बजे प्रतिस्थापित हुई। सांय 5:00 बजे श्री रमित वोहरा जी द्वारा मंदिर में अन्नपूर्णा भंडारा दिया गया। इस मौके पर शिमला देवी, प्रो हेमराज शर्मा, शकुंतला देवी, धर्मपाल गोयल, मीना जोशी, बीजेपी मीडिया प्रभारी डॉ संजय शर्मा, डॉ वंदना शर्मा, निकुंज शर्मा, स्नेहिल शर्मा, देवांशु शर्मा, देवेंद्र गर्ग हाबड़ी, संजीव मित्तल, रामपाल लाठर, सुनील शर्मा, आशीष दीक्षित, अर्जुन नरकातारी, सतपाल पीपली, अभिषेक सिंह, ऋषि तोमर, कृष्ण माटा, रेशमा, हाकम चौधरी, बाबू राम टाया, नरेंद्र शर्मा एक्स एमएलए इत्यादि हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *