अम्बाला, 10 अक्तूबर
हरियाणा बाल कल्याण परिषद के तत्वावधान में जिला बाल कल्याण परिषद अम्बाला द्वारा उपायुक्त एवं अध्यक्ष डॉ0 शालीन के मार्गदर्शन में बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु हर वर्ष की तरह बाल दिवस के उपलक्ष्य में 12 से 19 अक्टूबर तक शहर के पंचायत भवन में जिला स्तरीय बाल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। यह जानकारी जिला बाल कल्याण अधिकारी शिवानी सूद ने देते हुए बताया कि इनमें सोलो डांस, स्कैचिंग, थाली पूजन, कलश सज्जा, दिया/ मोमबत्ती सज्जा,फन गेम्स, सोलो गीत, पोस्टर मेकिंग, कार्ड मेकिंग, सोलो क्लासिकल डांस, क्ले माडलिंग, रंगोली, देशभक्ति पर आधारित ग्रुप सांग, क्विज कंपीटिशन, ग्रुप डांस, डेक्लामेशन, बैस्ट ड्रामेबाज व फैंसी ड्रेस की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी व विजेताओं को बाल दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को जोन व राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेने का सुअवसर प्राप्त होगा । इनमें चार ग्रुप बनाए गए हैं जिसमें पहला पांचवीं कक्षा तक, दूसरा 6वीं से 8वीं , तीसरा 9 से 10वीं व चौथे ग्रुप में 11 वीं व 12वीं कक्षा के छात्र छात्राएं शामिल किए जाएंगे। इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के अपने स्कूलों के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। सह अधिकारी अशोक वर्मा ने बताया कि सूचना पत्र संपूर्ण विवरण सहित सभी स्कूलों व संबंधित विभागों में मेल द्वारा भेजा जा रहा है। यह जानकारी बाल कल्याण परिषद ने सांझा करते हुए बच्चों को इन प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़ कर भाग लेने का आह्वान करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *