लाडवा 4 अक्टूबर (विजय कौशिक) : लाडवा थाना पुलिस में कुलदीप सिंह ने थाना प्रभारी का कार्यभार संभाल लिया है। प्रेम चन्द शर्मा के तबादले के बाद कुलदीप सिंह ने लाड़वा थाने का पदभार संभाल लिया है।  थाना प्रभारी कुलदीप सिंह कार्यभार संभालते ही कहा कि अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया के दिशा-निर्देशों पर अवैध कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा। नशे पर रोक के लिए  ठोस कदम उठाने की बात कही। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा की लाड़वा मे नशा और गुंडा गर्दी को खत्म करना उनकी प्राथमिकता रहेगी । थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने पुलिस थाना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कुलदीप सिंह ने कहा कि बढ़ता नशा चिंता का विषय है, लेकिन इसे रोकने के लिए जनता का सहयोग बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया की जैसे प्रदेश के मुख्यमंत्री महोहर लाल ने नशे को खतम करने का संकलप लिया है हरियाणा पुलिस भी उनके दिखाए नक्से कदम पर चल कर नशे को जड़ से खतम करने के लिए प्रयासरत है ।उन्होंने कहा की यदि जनता से भरपूर सहयोग मिला  तो वह बढ़ते नशे पर नकेल लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *