कुरुक्षेत्र, 15 सितम्बर।
 कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के छात्र दीपक को 2020-21 तथा रवि एवं सिमरन को वर्ष 2021-22 के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा सरकार द्वारा एनएसएस स्टेट अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने कार्यक्रम समन्वयक एनएसएस डॉ. आनन्द कुमार, उप कार्यक्रम समन्वयक डॉ. नीरज बातिश, एनएसएस स्टेट अवार्ड विजेता कार्यक्रम अधिकारी एवं एनएसएस स्वयंसेवकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों को सामुदायिक सेवा के माध्यम से व्यक्तित्व को विकसित करने के लिए अनुभव प्रदान करता है ताकि वे राष्ट्र निर्माण में अहम भागीदारी निभा सकें।
कार्यक्रम अधिकारी की कैटेगरी में डॉ. ज़ीनत मदान, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी, सनातन धर्म महाविद्यालय, अम्बाला छावनी का वर्ष 2021-22 के लिए एनएसएस स्टेट अवार्ड के लिए चयन  हुए है। एनएसएस स्वयंसेवको की कैटेगिरी में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के दीपक को वर्ष 2020-21, रविकांत एवं सिमरन को वर्ष 2021-22 के एनएसएस स्टेट अवार्ड के लिए चयन हुए है।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी को 31000 रुपये, प्रशस्ति पत्र और एक स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाएगा। सभी एनएसएस स्वयंसेवकों को 21000/- रुपये, एक प्रशस्ति पत्र और एक स्मृति चिह्न चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय हिसार में 24 सितम्बर को आयोजित होने वाले स्टेट अवार्ड में प्रदान किया जाएगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *