आज यानी बुधवार (13 सितंबर) को सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, आज सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के दाम 141 रुपए गिरकर 58,724 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गए हैं। वहीं 18 कैरेट सोने की कीमत 44,043 रुपए रह गई है।

71 हजार के नीचे आई चांदी
IBJA की वेबसाइट के अनुसार आज चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। ये 107 रुपए फिसलकर 70,793 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इससे पहले शुक्रवार को ये 70,900 रुपए पर थी।

क्यों घट रहे सोने-चांदी के दाम?
अमेरिका में अर्थव्यवस्था सुधर रही है और बेरोजगारी घट रही है। इसके चलते इस माह वहां ब्याज दरें बढ़ने की आशंका है। ऐसे में डॉलर मजबूत होगा। इससे सोने-चांदी की कीमतें घटने लगीं। इसके अलावा घरेलू बाजार में कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद मांग थोड़ी सुस्त पड़ गई।

दिवाली तक 62 हजार तक जा सकता है सोना
कीमतें नीचे आने के बीच त्योहारों में मांग बढ़ेगी। इसके चलते दिवाली तक सोना 62,000 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 78-80 हजार रुपए प्रति किलो तक जा सकती है। 2023 के अंत तक सोना 65,000 रुपए का और चांदी 90,000 रुपए तक पहुंचने की संभावना है।

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश का मौका
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम (SGBs) 2023-24 की दूसरी सीरीज सोमवार यानी 11 सितंबर से खुल रही है। इसमें 15 सितंबर तक निवेश कर सकते हैं। इस बार के लिए सोने की कीमत 5,923 रुपए प्रति 1 ग्राम तय की है। इसमें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से निवेश किया जा सकता है।

ऑनलाइन अप्लाय करने पर 50 रुपए की छूट मिलती है, यानी आपको ये 5,873 रुपए प्रति ग्राम का पड़ेगा। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में आप 24 कैरेट यानी 99.9% शुद्ध सोने में निवेश करते हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *