लाडवा 12 सितंबर (विजय कौशिक) प्रदेश भर में अपनी मांगों को लेकर आशा वर्कर्स का आंदोलन पिछले काफी लंबे समय से चल रहा है परंतु हरियाणा सरकार ने अभी तक उनकी मांगों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। आशा वर्कर्स ने आज लाडवा की शिवाला राम कुंडी पर एक विशेष बैठक की। जिसे आम आदमी पार्टी के किसान सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरदेव सिंह सूरा ने विशेष रूप से संबोधित किया।
        आम आदमी पार्टी के नेता गुरदेव सिंह सूरा ने आशा वर्करों को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रदेश की मनोहर लाल खट्टर सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है। प्रदेश की भाजपा सरकार से आज प्रदेश का हर वर्ग चाहे वह व्यापारी है, कर्मचारी  है, किसान है चाहे मजदूर है या कोई भी वर्ग है सभी सरकार की जन विरोधी नीतियों से दुखी है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में लगभग हर वर्ग अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरा हुआ है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि प्रदेश की इस गूंगी बहरी सरकार को चलता किया जाए और प्रदेश में जनहितैषी आम आदमी पार्टी की सरकार लाई जाए। उन्होंने आशा वर्कर्स को विश्वास दिलाते हुए कहा कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार आते ही सबसे पहले आप लोगों की मांगों पर ध्यान दिया जाएगा और आपको उचित न्याय व वेतन दिया जाएगा। सरकार द्वारा आप लोगों से ली जा रही बेगार को बंद किया जाएगा। उन्होंने अपनी सरकार की नीतियों का बखान करते हुए कहा कि उनकी सरकार आने पर दिल्ली व पंजाब सरकारों की तरह शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएगी। 500 रुपए प्रति सिलेंडर तथा प्रतिमाह बिजली का बिल 300 यूनिट तक मुफ्त दिया जाएगा। इस अवसर पर आशा वर्कर्स यूनियन हरियाणा की जिला प्रधान पिंकी, उषा व अन्य सैकड़ो वर्कर्स भी उपस्थित रही। वहीं उन्होंने सरकार विरोधी जमकर नारेबाजी भी की।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *