झज्जर के लघु सचिवालय में 35 दिन से अपनी मांगों को लेकर आशा वर्कर कर्मचारी सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रही हैं वही आज आशा वर्कर कर्मचारियों के धरने पर पहुंचे इनेलो पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी वहीं इनेलो पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी ने आशा वर्कर कर्मचारियों के धरने पर पहुंचकर आशा वर्कर कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया और आश्वासन देते हुए कहां की प्रदेश में इनेलो की सरकार बनने पर आशा वर्कर कर्मचारियों को पक्का करते हुए इनकी सभी मांगे पूरी की जाएगी हरियाणा की भाजपा सरकार घमंड के घोड़े पर सवार है ना तो उन्हें कर्मचारी दिखते हैं और ना ही किसान दिखते हैं और सरकार को ना ही बेरोजगार युवाओं की आवाज सुनती है और आने वाले 2024 के विधानसभा चुनाव में इनेलो पार्टी बीजेपी को प्रदेश की सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करेगी और लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन केंद्र की भाजपा को सत्ता से बाहर करने का काम करेगा वही मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के जन संवाद कार्यक्रम को लेकर भी बोल नफे सिंह राठी कहा कि मुख्यमंत्री में अहंकार इतना आ गया है की मनोहर लाल खट्टर को शर्म आनी चाहिए और उन्हें मुख्यमंत्री के पद की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए और अगर कोई उनको सलाह दे तो उनके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करवाने के काम करते है और उन्हें बदनाम करते हैं और अब हरियाणा की राजनीति में बेशरम टाइप के लोग आ गए हैं आपको बता दे की 25 सितंबर को चौधरी देवीलाल की जयंती को लेकर झज्जर में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के बाद आशा वर्कर कर्मचारियों के धरने पर पहुंचे थे इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *