डॉ. राजेश वधवा

कुरूक्षेत्र। आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने सोमवार को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में बाइक रैली निकाली और युवाओं के साथ जनसंवाद किया। कार्यक्रम का आयोजन कुरुक्षेत्र विश्विद्यालय सीवाईएसएस विंग के अध्यक्ष भारत बराड़ ने किया। इसमें युवाओं का सैलाब उमड़ा। न्यू बस स्टैंड से रोड़ धर्मशाला तक युवाओं ने आम आदमी पार्टी के नारों के साथ जोरदार रैली निकाली। अनुराग ढांडा ने कहा कि आम आदमी पार्टी 2024 में कुरुक्षेत्र जिले की सभी विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि युवाओं के उमड़े सैलाब ने बता दिया कि आम प्रदेश की राजनीति में आने वाला समय आम आदमी पार्टी का है।
अनुराग ढांडा ने बीजेपी जेजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जेजेपी राजस्थान में छात्र संघ चुनावों पर राजनीति कर रही है। जबकि हरियाणा में छात्रों के हकों को लेकर चुप है। आज खट्टर सरकार में युवा दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। हरियाणा बेरोजगारी के मामले देश में पहले स्थान पर है। पूरे प्रदेश में 25 लाख युवा बेरोजगार हैं। खट्टर सरकार ने युवाओं को रोजगार के नाम पर भर्ती पेपर लीक, नौकरियों में भ्रष्टाचार दिया है। उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार में एक भी भर्ती बिना किसी विवाद और भ्रष्टाचार के पूरी नहीं हुई है।
उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार जानबूझ कर छात्र संघ चुनाव को नहीं करवा रही है। छात्रों के हकों को कुचलने का काम किया जा रहा है। वर्षों से छात्र चुनावों का इंतजार कर रहे हैं। आज खट्टर सरकार से प्रदेश का हर वर्ग त्रस्त है। खट्टर सरकार को डर है कहीं विश्वविद्यालयों में छात्र नेता बनने शुरू हो गए तो अपने हकों को लेकर सड़कों पर उतरना शुरू हो जाएंगे।
उन्होंने कहा कि युवाओं ने आम आदमी पार्टी की राजनीति से जुड़कर नए विकल्प को मौका देने का मन बना लिया है। आम आदमी पार्टी से पूरे प्रदेश से रोजाना युवा जुड़ रहे हैं। दिल्ली और पंजाब के बाद अब हरियाणा के युवाओं ने बदलाव का मन बना लिया है। अब हरियाणा में आम आदमी पार्टी से युवा बदलाव के लिए जुड़ रहे हैं। कांग्रेस और बीजेपी से आज से पहले सांठ गांठ की राजनीति की है। अब आम आदमी पार्टी इनकी सेटिंग को तोड़ने का काम करेगी। प्रदेश के युवा अब बदलाव चाहते हैं। 2024 में युवा ही प्रदेश में सत्ता परिवर्तन करने का काम करेंगे।
इस मौके पर यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनीष यादव, सुमित हिंदुस्तानी, करणवीर लोट, पुरुषोत्तम सरपंच, डॉ. अनिल रंगा, प्रवीण चौधरी, संजय चौधरी, गहल सिंह संधू, प्रवीण पुनिया और जोगा सिंह मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *