मौलिक शिक्षा विभाग का साइकिल मेला मंगलवार को

अम्बाला, 28 अगस्त: –
निदेशक, मौलिक शिक्षा हरियाणा की बच्चों को मुफ़्त साइकिल योजना के अनुसार जिला मौलिक शिक्षा विभाग अम्बाला द्वारा दिनांक 29 अगस्त 2023 को सुबह 8 बजे राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाइन, अम्बाला शहर में जिला स्तरीय साइकिल मेले का आयोजन किया जाएगा जिसमें बच्चे अपनी मनपसंद साईकिल के लिए खरीद का ऑर्डर दे पाएंगे।  जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सुधीर कालड़ा कक्षा छठी के अनुसूचित जाति के उन विद्यार्थियों को जिनके अपने गाँव वार्ड में कक्षा छठी तक का विद्यालय नहीं है तथा उन्हें अपने गांव/ कस्बे से 2 किलोमीटर से अधिक दूरी तय करके विद्यालय जाना पड़ता है, ऐसे विद्यार्थियों को साइकिल खरीदने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा अनुदान राशि उपलब्ध कारवाई जाती है। इस योजना के अंतर्गत साइकिल खरीद के लिए विभाग द्वारा बच्चों के खाते में 20 इंची साइकिल के लिए 2800 रुपये व 22 इंची साइकिल के लिए 3000 रूपये की प्रतिपूर्ति राशि डाली जाएगी।
उन्होंने बताया कि यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि जिला अम्बाला के साइकिल बेचने वाले दुकानदार, डीलर, डिस्ट्रीब्यूटर व निर्माता इत्यादि उक्त तिथि को आयोजित होने वाले मेले में अपने-2 साइकिल के माडल संबंधित विद्यालय में प्रदर्शित करें और जिन पर बड़े-बड़े अक्षरों में रेट का उल्लेख हो ताकि बच्चों को साइकिल पसंद करने में कोई परेशानी न हो। विक्रेता/फर्म द्वारा तय समय सीमा में बच्चों दवारा पसंद की गई साइकिल उनके विद्यालय में उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस कार्यालय दवारा सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और विद्यालय मुखियाओं को साइकिल मेले के आयोजन बारे आवश्यक दिशानिर्देश दे दिए गये है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *