लाडवा 17 अगस्त (विजय कौशिक) यूथ स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर का आयोजन महावीर दल अस्पताल लाडवा में किया गया। इस रक्तदान शिविर का प्रारंभ युवा लाडवा जजपा हलका प्रधान साहिल अड़ान द्वारा दीप प्रज्ज्वलन तथा रक्तदान करके किया गया । इस अवसर पर उन्होंने कहा की स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रोगियों की सहायता के लिए रक्तदान करना एक पावन एवं पवित्र कार्य है। इस प्रकार के रक्तदान शिविर में सभी को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। यूथ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के चेयरमैन ने कहा कि हमारी एसोसिएशन हर प्रकार के सामाजिक तथा धार्मिक कार्य करने के लिए निरंतर सार्थक प्रयास कर रही है।  संगठन के प्रधान विजय तनेजा कहा कि रक्तदान शिविर में 77 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया है। जो कि पूर्व नियोजित लक्ष्य के अनुरूप है । इस अवसर पर  प्रधान विजय तनेजा , युवा जजपा नेता साहिल अड़ान,जनरल सेक्रेटरी तथा कोच चमन लाल ,प्रेस प्रवक्ता मुकेश शर्मा ,कैसियर डॉक्टर अमित बंगा ,सरपंच बपदी राजेंद्र, उप प्रधान राम कुमार, सचिव पवन बंसल , साहब सिंह ,   विशाल एडवोकेट, रमन डिलोढ़, सनी कुमार, नितिन सैनी, अमरीक सिंह, राय साहब,  विकास नंबरदार मेहरा ,अमन बड़तोली, विक्रम मुरादनगर, कलविंदर चहल बलदेब बपदी विक्रम दुढ़ा  संदीप बरहान, मास्टर रजनीश, संदीप मंगला, उपप्रधान महावीर दल रामकुमार , अमित गर्ग,चौधरी जितेंद्र सिंह, विशाल अड़ान,राजवीर फौजी महुआ खेड़ी , हाकम सिंह संघोर राम कुमार बुढ़ा ,ऋषि पाल औजला,विक्की लाड़्वा, सुशील सिल्ला,और  सोनू शर्मा आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *