खो-खो प्रतियोगिता के अंडर-14 गर्ल्स फाइनल बुधवार को होगा
अंबाला। खेलो निसा-2023 खेल प्रतियोगिता के तहत इन दिनों खो-खो के मुकाबले खेले जा रहे हैं। प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली पब्लिक स्कूल सद्दोपुर में हुआ। मंगलवार इस प्रतियोगिता में गर्ल्स अंडर-18 आयु वर्ग का फाइनल हुआ। इसमें एंजल्स सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल की लड़कियों ने फाइनल में जय पब्लिक स्कूल को हरा कर खिताब पर कब्जा कर लिया। इस प्रतियोगिता में जय पब्लिक स्कूल दूसरे स्थान रहा। वहीं तीसरा स्थान मिकी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल को मिला। खो -खो प्रतियोगिता के गर्ल्स मुकाबले में अंडर-14 आयु वर्ग का फाइनल बुधवार को खेला जाएगा।
वहीं एंजेल्स सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल की ब्वायस की टीम ने सोमवार को खो-खो प्रतियोगिता के अंडर 14 और 18 वर्ग का खिताब भी जीता है। उन्होंने खो-खो गेम के दोनों ही आयु वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर धूम मचा दी। उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता में अलग अलग आयु वर्ग में लगभग 30 टीमों ने भाग लिया। इस अवसर पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के निदेशक श्री एसके शर्मा ने स•ाी खिलाड़ियों को शु•ाकामनाये दी और खेलों को खेल भावना से खेलने की बात कही। इसके अलावा आशुतोष गौड़ जिला प्रधान अम्बाला ने कहा की जिस प्रकार खेलो निसा प्रतियोगिता में स्कूल भाग लें रहे है आगे चलकर ये प्राइवेट स्कूल के खिलाडियों के लिए एक मिसाल साबित होगा। मुकाबलों के दौरान एंजल्स सीनियर सेकडरी स्कूल के निदेशक इंदरदीप मेहता, खालसा स्कूल से केपी सिंह समेत शुगुन और कई स्कूल टीमों के कोच उपस्थित रहे।
