एसडीएम ने जनसंवाद कार्यक्रम के तहत गांव गुमटी में सुनी आमजन की समस्याए, पीपीपी से संबंधित 60 समस्याओं का मौके पर ही किया समाधान
शाहाबाद 8 अगस्त उपमंडल अधिकारी नागरिक पुलकित मल्होत्रा ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत आयोजित किए जा रहे जनसंवाद कार्यक्रम आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम बन रहे है। जनसंवाद कार्यक्रम में आमजन की समस्याओं का अधिकारियों द्वारा प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा रहा है।
एसडीएम पुलकित मल्होत्रा मंगलवार को गांव गुमटी के राजकीय स्कूल में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में आमजन की समस्याएं सुनने के दौरान बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल पूरे प्रदेश में जनसंवाद कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान कर रहे है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आदेशानुसार और उपायुक्त शांतनु शर्मा के मार्गदर्शन में जिला के विभिन्न गांव में जनसंवाद कार्यक्रम शुरू किए गए है। लोगों के घर द्वार पर उनकी समस्याओं का समाधान करना सरकार का सबसे बड़ा उद्देश्य है। हरियाणा सरकार ने हर वर्ग के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई गई है, जिनका विभिन्न विभागों के माध्यम से लोगों को सीधा लाभ दिया जा रहा है। आज के इस जनसंवाद कार्यक्रम में नजदीक के गांव मलिकपुर, दयाल नगर, अरूपनगर, मोहन नगर, मदनपुर तथा सुरखपुर के लोगों की समस्याएं सुनी गई।
उन्होंने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम में परिवार पहचान पत्र से संबंधित 60 समस्याएं आई, जिनका मौके पर ही समाधान कर दिया गया। समाज कल्याण विभाग तथा कल्याण विभाग ने ऑनलाइन के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान किया। जन स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग द्वारा दी लोगों की समस्याओं को सुना गया। इस अवसर पर मेंबर जिला परिषद रमेश पाल, खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. एसएस आहूजा, गांव गुमटी की सरपंच जसविंदर कौर, समाज सेवी रमेश कुमार गुमटी, समाजसेवी सुनील कुमार मलिकपुर, दयालपुर के सरपंच ओमप्रकाश, डा. साजन, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर पुष्पा व पूजा, जन स्वास्थ्य विभाग जेई राम लाल, कल्याण विभाग से शैलेंद्र, जसवीर व ललिता, बिजली विभाग से राकेश कुमार, पंचायत विभाग से एससीपीओ नितिन कुमार, कुलवंत, विकास सिद्धू, सुख दर्शन तथा पृथ्वीराज मौजूद थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *