एचसी मैमोरियल पब्लिक स्कूल ने राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में परचम लहराया।
लाडवा, 8 अगस्त (विजय कौशिक) गांव मथाना के एचसी मैमोरियल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में परचम लहराया। जिसको लेकर स्कूल में मंगलवार को विजेता खिलाड़ियों के सम्मान को लेकर कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में स्टालवार्ट फाउंडेशन के चेयरमैन एवं समाजसेवी संदीप गर्ग ने शिरकत कर विजेता खिलाड़ियों को मैडल पहनाकर सम्मानित किया।
समाजसेवी संदीप गर्ग ने कहा कि आज जो बच्चे प्रतियोगिता में जीत नहीं पाए। उनको निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि आगे और अच्छे से खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर ही खिलाड़ी नेशनल तक पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि जिन विद्यार्थियों ने इस चैंपियनशिप में भाग लिया, वो सभी बधाई के पात्र हैं, क्योंकि किसी भी प्रतियोगिता में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करना ही अपने आप में महत्वपूर्ण है और उसमें पदक जीतना सोने पर सुहागा जैसा है। उन्होंने कहा कि इसका श्रेय विद्यार्थियों के अभिभावकों के साथ साथ प्रशिक्षक को भी शत प्रतिशत जाता है। जो बच्चों को इतनी मेहनत कराने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। वहीं स्कूल के चेयरमैन संजीव गौड़ ने बताया कि कुरूक्षेत्र की पंजाबी धर्मशाला में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया और 7 स्वर्ण, 5 रजत व 6 कांस्य पदकों के साथ कुल 18 पदक जीते। पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में शिवांश ,नूर सैनी, नमन, निशांत ,राशि, लक्ष्य, दिया ने स्वर्ण पदक हासिल किया वही मनसीरत कौर,लवीश शर्मा, नवीन ,आस्तिक,जसकरण सिंह ने रजत पदक जीता और ट्विंकल शर्मा, शगुन, जतिन, सत्कार सिंह लविश, पारस ने कांस्य पदक जीता। मौके पर प्राचार्या नीरू पांडेय, मंजू र्श्मा, खेलकूद विभाग के अध्यापिका मनजीत कौर, सुनील सैनी, अक्षय, दीपक शर्मा, परविन्द्र कौर आदि स्कूल स्टॉफ मौजूद था।
