26 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस पर प्रदान किए जाएंगे पद्म पुरस्कार, पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन व सिफारिशें राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल प्राप्त की जाएगी ऑनलाइन
कुरुक्षेत्र 7 अगस्त उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि भारत सरकार द्वारा 26 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिए जाने वाले पद्म पुरस्कारों के लिए हरियाणा सरकार ने अपनी सिफारिशें देने हेतु राज्य के पात्र नागरिकों से 15 अगस्त 2023 तक ऑनलाइन नामांकन आमंत्रित किए हैं। पद्म पुरस्कारों के लिए सिफारिशें पॉलिटिक्ल ब्रांच-सीएईएटदरेटएआरवाई.जीओवी.इन और पॉलिटिक्लब्रांचएटदरेटजीमेल.काम पर 15 अगस्त, 2023 तक भेजी जानी चाहिए। वर्ष 2024 में गणतंत्र दिवस के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कार-2024 के लिए ऑनलाइन नामांकन/सिफारिशें आरम्भ हो गई हैं। पद्म पुरस्कारों के नामांकन की अंतिम तारीख 15 सितंबर 2023 है। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन/सिफारिशें राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल अवार्डस.जीओवी.इन पर ऑनलाइन प्राप्त की जाएंगी।
उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि पद्म पुरस्कार, अर्थात पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल हैं। वर्ष 1954 में स्थापित, इन पुरस्कारों की घोषणा प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। इन पुरस्कारों के अंतर्गत ‘उत्कृष्ट कार्य’ के लिए सम्मानित किया जाता है तथा ये कला, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा, विज्ञान एवं इंजीनियरी, लोक कार्य, सिविल सेवा, व्यापार एवं उद्योग आदि जैसे सभी क्षेत्रों/विषयों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवा के लिए प्रदान किए जाते हैं। सभी लोग इन पुरस्कारों के पात्र हैं चाहे उनका कोई पंथ, व्यवसाय, पद या लिंग हो। चिकित्सकों और वैज्ञानिकों को छोडक़र अन्य सरकारी सेवक, जिनमें सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में काम करने वाले सरकारी सेवक भी शामिल है, पद्म पुरस्कारों के पात्र नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार पद्म पुरस्कारों को पीपुल्स पद्म बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। नामांकन करने वाले व्यक्ति एक व्याख्यात्मक प्रशस्ति-पत्र (अधिकतम 800 शब्द) भी जिसमें अनुशंसित  व्यक्ति की संबंधित क्षेत्र/विषय में विशिष्ट और अन्य उपलब्धियों/सेवाओं का स्पष्ट उल्लेख  हो, प्रस्तुत किया जाए। महिलाओं, समाज के कमजोर वर्गों, अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों, दिव्यांग लोगों तथा समाज की निस्वार्थ सेवा करने वाले लोगों में से उन प्रतिभावान व्यक्तियों की पहचान हेतु मिलकर प्रयास किये जाये, जिनकी उत्कृष्टता और उपलब्धियां वास्तव में सम्मान की हकदार हैं। इस संबंध में और अधिक विस्तृत विवरण गृह मंत्रालय की वेबसाइट एएचए.जीओवी.इन पर पुरस्कार और पदक शीर्षक के अंतर्गत और पद्म पुरस्कार पोर्टल पदमअवार्डस.जीओवी.इन पर उपलब्ध हैं। इन पुरस्कारों से संबंधित संविधि और नियम वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पदमअवार्डस.जीओवी.इन/अबाउटआवार्डस.एएसपीएंड पर उपलब्ध है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *